फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस की सीआईए की दो व थाना शहर की कई टीम छापेमारी में जुटी

-पुलिस की सीआईए की दो व थाना शहर की कई टीम छापेमारी में जुटी

Sun, 11 Jun 2017 09:16 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस की सीआईए की दो व थाना शहर की कई टीम छापेमारी में जुटी
गैंगेस्टर कुकी को लेकर देहरादून, मंसूरी, हरिद्वार के साथ हरियाणा में भी छापेमारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने गैंगेस्टर कुकी उर्फ सन्नी देव के साथियों की देहरादून, मंसूरी और हरिद्वार में लोकेशन मिली है। पुलिस ने गैंगेस्टर को लेकर संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की। दो टीम रोहतक, बहादुरगढ़ और सोनीपत समेत दिल्ली के आसपास में छापेमारी कर रही हैं। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं। गैंगस्टर कुकी को चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश करना होगा।
थाना शहर और सीआईए की टीमों ने सतबीर हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ को लेकर रविवार को देहरादून, मंसूरी और हरिद्वार में छापेमारी की। पुलिस पार्टी को इन तीनों शहरों में आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। सीआईए की टीमों ने प्रदेश के दिल्ली के साथ लगते शहरों और दिल्ली में कई जगह छापेमारी की। वहां भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। विदित है कि मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे जीटी रोड लालबत्ती स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर सतबीर (32) निवासी आहुलाना, गोहाना, सोनीपत की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों ने रिठाल निवासी कुकी उर्फ सन्नी देव व संजीत निवासी भठगांव और उसके सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि सतबीर का भतीजा रिठाल निवासी देवेंद्र उर्फ काला के साथ रहता था। उसकी हत्या के बाद उसका ही नाम हर मामले में आने लगा। सतबीर अपनी भाभी राजो उर्फ राज देवी के साथ अपने भतीजे से पानीपत जुवेनाइल कोर्ट में मिलने आया था। वह उससे मिलकर बाहर जा रहा था। इसी समय उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कुकी उर्फ सन्नी देव व संजीत निवासी भठगांव के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सतबीर हत्याकांड के आरोपी कुकी उर्फ सन्नी देव का चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की निशानदेही पर साथ लगते यूपी और प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी की। पुलिस को इन जगहों पर फिलहाल कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीप दूहन, डीएसपी, मुख्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed