{"_id":"5c22882ebdec2256cf3e855b","slug":"121545766958-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत रेलवे स्टेशन पर चोर, जेब कतरा गिरोह सक्रिय, भीड़ का फायदा उठा बदमाशों ने युवक की जेब से 1 लाख व महिला का 10 हजार रुपयों स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत रेलवे स्टेशन पर चोर, जेब कतरा गिरोह सक्रिय, भीड़ का फायदा उठा बदमाशों ने युवक की जेब से 1 लाख व महिला का 10 हजार रुपयों स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर चोर, जेब कतरा गिरोह सक्रिय,
भीड़ का फायदा उठा बदमाशों ने युवक की जेब से 1 लाख व महिला का 10 हजार रुपयों से भरा पर्स चुराया
पानीपत। रोहतक अप्रोच रोड निवासी राम सिंह ने बताया कि उसकी टोका मशीन की दुकान है। 8 अक्टूबर को वह पानीपत से लुधियाना जाने के लिए स्वराज एक्सप्रेस में सवार हुआ था। उसने पैंट की अंदर वाली जेब में एक लाख की नकदी डाल रखी थी। भीड़ अधिक होने के कारण वह कोच के गेट पर ही रूक गया। कुछ देर बाद उसका हाथ जेब पर गया तो उसे जेब कटने का अहसास हुआ। लुधियाना जीआरपी ने पीड़ित की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत ट्रांसफर कर दिया है। पानीपत जीआरपी पुलिस ने पूछताछ के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर ग्वालियर के सुभाष प्लाजा की रहने वाली उषा यादव ने बताया कि वो 22 नवंबर को परिवार सहित कटरा से नई दिल्ली जाने के लिए उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार हुई थी। पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकी तो इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसका पर्स चुराकर ले गया। पर्स में 10 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन, एटीएम और कुछ सरकारी दस्तावेज थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत नई दिल्ली जीआरपी को दी। जीरो एफआईआर के आधार पर अब पानीपत जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।