{"_id":"5b9180bc867a557ece01d530","slug":"121536262332-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को घसीट ले गया मुंहबोला मौसा, अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को घसीट ले गया मुंहबोला मौसा, अपहरण
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को अगवा कर ले गया मुंहबोला मौसा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आठ मरला में घर के बाहर गली में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उसका मुंहबोला मौसा घसीट कर ले गया। बच्चे का अपहरण कर आरोपी मौसा उसे बिहार ले गया। उसे लौटाने में वह आनाकानी कर रहा है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
आठ मरला निवासी अरुण दास पुत्र लखन दास ने बताया कि वह मूल रूप से गांव मधुटोल थाना खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार के रहने वाला है। वह पिछले कुछ सालों से मौजूदा पते पर रहा है। यहीं इसी मकान की तीसरी मंजिल पर उनके गांव का ही आरोपी रामशक्ल रहता है। बुधवार दोपहर को उसका 10 वर्षीय बेटा सचिन स्कूल से घर आया। घर आने के बाद उसने यूनिफार्म बदली व खाना खाकर बाहर गली में खेलने लगा। घर पर कोई नहीं था। गली में खेलते हुए वह लापता हो गया। इसके बाद गली के स्थानीय निवासियों से बच्चे के बारे में बातचीत की गई। इस दौरान पता लगा कि जब वह गली में खेल रहा था, उसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया, जो उसे घसीट कर ले जाने की कोशिश कर रहा था। बच्चे को रोता देख उससे बात की। इस पर आरोपी ने बताया कि वह उसका मौसा है व उसे घर ले जा रहा है। फोन करने पर वह अब बच्चे को लौटाने में आनाकानी कर रहा है।