{"_id":"5a2443674f1c1bc8678bf7c3","slug":"121512325991-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आरोपी को करा रही कार की सवारी, बगैर निगरानी छोड़े रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस आरोपी को करा रही कार की सवारी, बगैर निगरानी छोड़े रही
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आरोपी को करा रही कार की सवारी, निगरानी में भी ढील
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस सीमा हत्याकांड में आरोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ से अलग-अलग पांच दिन के रिमांड के बाद भी सच नहीं उगलवा सकी। आरोपी को पुलिस प्राइवेट कार की सवारी करा रही है, मगर कोई भी जवाब पाने में सफल नहीं रही। पुलिस ने आरोपी को तीसरी बार फिर से एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है। कोर्ट में पेशी से पहले भी आरोपी की पुलिस पकड़ ढीली रही। उसके पास उसके परिवार के सदस्य बैठे रहे। पुलिस अधिकारी इन सबके बीच भी पूरे मामले का जल्द ही खुलासा करने के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।
थाना शहर पुलिस ने सीमा हत्याकांड के आरोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ को तीन दिन के रिमांड के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट के सामने रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ व मामले से संबंधित अन्य जानकारी कोर्ट के सामने रखी और आरोपी का एक दिन का और रिमांड देने की अर्जी लगाई। कोर्ट ने पुलिस के तीसरी बार रिमांड पर लेने पर कुछ नाराजगी जाहिर की, लेकिन मामले को देखते हुए आरोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ का एक दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।
पुलिस प्राइवेट गाड़ी में लेकर घूमते दिखाई दिए
बताया जा रहा है कि पुलिस सीमा हत्या के आरोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ को एक प्राइवेट गाड़ी में लेकर घूमते रहे और अधिकारी पूरा दिन मामले के बारे में जानकारी देने तक से कन्नी काटते रहे। सीमा के परिजनों के आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ के साथ सख्ती के साथ पूछताछ नहीं कर रही है। पुलिस सख्ती से पूछताछ करती तो पूरे मामले का अब तक खुलासा कर दिया जाता। वहीं कोर्ट में पेशी के दौरान भी पुलिस की पकड़ ढीली रही।
विज्ञापन
पुलिस हत्या की वजह व हथियार की भी नहीं जुटा सकी जानकारी
पुलिस ने हत्यारोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ को गिरफ्तार करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान कुछ भी हासिल नहीं किया। पुलिस ने कोर्ट से फिर पेश कर दोबारा रिमांड मांगा। कोर्ट ने अनिल उर्फ बंटी चुघ को फिर से तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ को रविवार को फिर कोर्ट में पेश किया और उसको तीसरी बार फिर से एक दिन के रिमांड पर लिया।
यह है मामला
विदित है कि गीता कॉलोनी निवासी हार्डवेयर एवं पेंट्स व्यापारी दीपक मुखीजा की पत्नी सीमा (42) की वीरवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हत्या कर दी थी। प्रथम दृष्टया हत्या गोली मारने से मानी गई थी। पुलिस ने सीमा के देवर के बयान पर तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर घर की डोरबेल बजाई और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर गोली मारकर काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया, जबकि उसके दो साथी पैदल ही असंध रोड की तरफ फरार हो गए थे। परिजनों के अनुसार उस वक्त घर में पूर्व नौकरानी ललीता घर की सफाई कर रही थी और उसकी लड़की सानिया अपने कमरे में गाने सुन रही थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था और शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया था। इधर, अचानक अनिल उर्फ बंटी चुघ के परिजनों ने उसको सोमवार रात को ही पुलिस के सामने सरेंडर करा दिया था।
वर्जन
पुलिस गीता कॉलोनी निवासी सीमा के हत्यारोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ से तीन दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को फिर से एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में सीमा की लड़की सानिया के भी बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ को फिर से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में सोमवार को खुलासा कर देगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।