फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   करंट लगने से बिहार प्रवासी बुनकर की मौत

करंट लगने से बिहार प्रवासी बुनकर की मौत

Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से बिहार प्रवासी बुनकर की मौत
करंट लगने से बिहार प्रवासी बुनकर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहर के हरी नगर स्थित एक फैक्ट्री में वीरवार को करंट लगने से एक प्रवासी बुनकर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार झा (48) निवासी गांव बस्ती, जिला मधुबनी, बिहार हाल हरी नगर में रहता था। वह कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार वह वीरवार सुबह फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसको काम के दौरान मशीन पर करंट लग गया। फैक्ट्री मालिक व दूसरे लोगों ने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और निजी अस्पताल पहुंचकर शव की जांच की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed