{"_id":"59c2be424f1c1b27688b58a3","slug":"121505934914-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-बिश्नस्परूप कॉलोनी व रेलवे स्टेशन के बीच की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-बिश्नस्परूप कॉलोनी व रेलवे स्टेशन के बीच की घटना
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला व एक युवक ने शताब्दी से कटकर दी जान, शवों की शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर शताब्दी ट्रेन से कटकर एक महिला व एक युवक ने अपनी जान दे दी। दोनों ट्रैक पर कुछ दूरी पर थे और आगे पीछे चल रहे थे। ट्रेन ड्राइवर के अनुसार दोनों ने आत्महत्या की है। जीआरपी ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिए हैं। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने मामले के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
बुधवार देर शाम को अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय एक महिला व 35 वर्षीय एक युवक ने शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। ड्राइवर के अनुसार ट्रैक के बीचोबीच एक महिला चल रही थी। उससे कुछ आगे एक पुरुष चल रहा था। उन्होंने दोनों को आगाह करने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन वे ट्रैक से नहीं हटे। समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
गोहाना रोड के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से मौत
गोहाना रोड के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। केशव निवासी वार्ड आठ पड़ाव मोहल्ला किसी काम से जा रहा था। वह गोहाना रोड के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने सूचना मिलते ही शव को शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
जीआरपी को एक महिला व एक पुरुष की शताब्दी के नीचे कटकर मौत होने की जानकारी मिली है। दोनों में से किसी के भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में शवों की शिनाख्त होने के बाद परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत।