फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दोषी पर 20 हजार रुपये किया जुर्माना

दोषी पर 20 हजार रुपये किया जुर्माना

Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
दोषी पर 20 हजार रुपये किया जुर्माना
मादक पदार्थ तस्करी के दोषी को दो साल कैद
विज्ञापन

पानीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेदप्रकाश सिरोही की अदालत ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करी के दोषी को दो साल कैद की सजा सुनाई। दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया। दोषी के परिजनों ने मौके पर ही जुर्माना अदा कर दिया। थाना मतलौडा पुलिस ने दी जानकारी में बताया कि 10 जनवरी 2015 को गांव अटावला मोड़ से भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया था। आरोपी ने अपनी पहचान गांव अटावला निवासी राजेंद्र के रूप में दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की थी। करीब ढाई साल तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 29 अगस्त को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश सिरोही की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed