फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बस के गले फर्श को फट्टा डाल कर ढका हुआ था, ब्रेकर पर बस उछलने से फट्टा खिसका, सीट पर बैठा 5 साल का बच्चा फर्श में से नीचे गिरा,

बस के गले फर्श को फट्टा डाल कर ढका हुआ था, ब्रेकर पर बस उछलने से फट्टा खिसका, सीट पर बैठा 5 साल का बच्चा फर्श में से नीचे गिरा,

Wed, 20 Mar 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बस के गले फर्श को फट्टा डाल कर ढका हुआ था, ब्रेकर पर बस उछलने से फट्टा खिसका, सीट पर बैठा 5 साल का बच्चा फर्श में से नीचे गिरा,
बस के गले फर्श को फट्टा डाल कर ढका हुआ था, ब्रेकर पर बस उछलने से फट्टा खिसका, सीट पर बैठा 5 साल का बच्चा फर्श में से नीचे गिरा, पहिये के नीचे आने से मौत
विज्ञापन

पानीपत। गांव आसन कलां में अपनी मां व भाई के साथ मेला देखने आये पांच वर्षीय मासूम की बस के पिछले पहिये के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिस निजी स्कूल की बस की सीट पर तीनों मां-बेटे सवार थे, उस सीट के नीचे फर्श गला हुआ था। गले फर्श को लकड़ी के फट्टा से ढका हुआ था। सड़क पर ब्रेकर पर बस उछली और फट्टा अपनी जगह से खिसक गया। जिसके ऊपर वाली सीट पर बैठा मासूम फट्टे वाली जगह से नीचे सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरते ही उसके सिर के ऊपर से बस का पहिया उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक हादसे के बाद से मौके से फरार हो गया। शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां परिजनों के बयान पर स्कूल प्रबंधक व बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

चाचा के साथ गया था मासूम, धूप तेज होने के कारण बस में बैठाया था
पुरेवाला कॉलोनी निवासी संजय की पत्नी रजनी मंगलवार को अपने दोनों पुत्रों सात वर्षीय जतिन व पांच वर्षीय कार्तिक के साथ अपने देवर मनोज की बाइक पर सवार होकर गांव आसन में आयोजित धार्मिक मेले में गई थी। वहीं मेले के आयोजकों ने बाबा जोध सचियार स्कूल की बस को मेला में पानीपत से आवागमन करने वालों की सेवा में लगा रखा था। दोपहर को चारों वापस अपने घर लौटने लगे, लेकिन धूप तेज होने के कारण संजय ने अपनी भाभी व उनके दोनों बच्चों को पानीपत आने के लिए बस में साठरुपये के किराये का भुगतान कर बैठा दिया। बस के पिछले पहियों के ऊपर का फर्श गला हुआ था और फर्श के इस भाग को फट्टा डाल कर ढका गया था। जहां फट्टा डाला गया था उसके ऊपर की सीट पर रजनी अपने दोनों बच्चों कार्तिक व जतिन के साथ पानीपत जाने के लिए बैठी थी। बस जैसे ही गांव आसन से बाहर निकली तो फट्टा, फर्श से खिसक गया और सीट पर बैठा मासूम कार्तिक नीचे गिर गया। मां रजनी ने कार्तिक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मासूम कार्तिक गले फर्श से नीचे गिर कर बस के पिछले टायरों के नीचे कुचला गया। रजनी की चीखे सुन कर चालक ने बस रोकी, वहीं बस में सवार यात्री मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार्तिक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने बाबा जोध सचियार स्कूल की बस को केस की जांच के लिए इंपाउंड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed