फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डीजे पर नाच देख रहे मजदूर को दिया था धक्का, विरोध करने पर साथी संग मिलकर की हत्या

डीजे पर नाच देख रहे मजदूर को दिया था धक्का, विरोध करने पर साथी संग मिलकर की हत्या

Tue, 26 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर नाच देख रहे मजदूर को दिया था धक्का, विरोध करने पर साथी संग मिलकर की हत्या
डीजे पर नाचने के दौरान रणबीर की दो युवकों से हुई थी कहासुनी
विज्ञापन

पानीपत। पुलिस ने दो दिन के अंदर रणबीर की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। गांव नारा में शुक्रवार की रात को पड़ोस में शादी के दौरान डीजे पर नाचने के दौरान रणबीर की दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी में रणबीर की आरोपियों ने सिर में सीमेंट की पाइप मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को खाली प्लाट में फेंक दिया। आरोपी इस दौरान शराब की हालत में थे। आरोपियों की पहचान देवेंद्र उर्फ अंकित पुत्र धर्मबीर सिंह निवासी गांव नारा व नवीन उर्फ श्यामा पुत्र ओम प्रकाश निवासी नारा के रूप में हुई है।

सीआईए-टू प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नारा में रणबीर पुत्र दयासिंह निवासी नारा की अज्ञात आरोपियों ने सीमेंट के पाइप से सिर पर वार कर हत्या की थी। जिसकी शिकायत मृतक के चचेरे भाई सुलतान पुत्र महासिंह निवासी नारा ने पुलिस को दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से तफतीश में आरोपियों के खिलाफ हत्या के अलावा एससी एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (5) के तहत भी जुर्म होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed