{"_id":"59763d614f1c1b9c328b4597","slug":"11500921185-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी देने गए किसान की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पानी देने गए किसान की करंट से मौत
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में पानी देने गए किसान की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। गांव काकोदा व पूठर के बीच धान की फसल में पानी देने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान बारिश आने पर खेत में खड़े शीशम के पेड़ के नीचे गया था। पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों के कारण पेड़ में करंट आया हुआ था। सुबह खेत में पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
इसराना के गांव काकोदा निवासी सुनील (26) ने ठेके पर गांव काकोदा व पूठर के बीच पूठर निवासी एक किसान के खेत लिए हुए थे। जिसमें धान रोपी गई थी। रविवार रात को सुनील धान की फसल में पानी देने के लिए खेत में गया था। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन खेत में खड़े शीशम के पेड़ के पत्तों से टकरा कर गुजर रही थी। रात को बारिश आने पर सुनील शीशम के पेड़ के लिए नीचे चला गया। हाइटेंशन तारों के कारण पेड़ में करंट आया हुआ था। किसान सुनील जब पानी देते हुए पेड़ के पास से गुजरा तो करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।