{"_id":"5cba236dbdec22143f7598ff","slug":"111555702637-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुताना की पूर्व सरपंच का लिया एक दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुताना की पूर्व सरपंच का लिया एक दिन का पुलिस रिमांड
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
थर्मल। तत्कालीन डीसी समीरपाल सरो के फर्जी साइन करके पंचायत फंड की दो करोड़ रुपये की बैंक से एफडी तुड़वाकर 92.32 लाख रुपये गबन की आरोपी सुताना गांव की पूर्व सरपंच बाला देवी को सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी बाला देवी से गहनता से पूछताछ करने के लिए उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता सुताना गांव के कर्मबीर सिंह ने बताया कि बाला देवी 2010 से 2015 तक के कार्यकाल में गांव की सरपंच रही थी। तब बाला देवी ने तत्कालीन डीसी समीर पाल सरो के फर्जी साइन करके थाना शहर क्षेत्र के बैंक से पंचायत की दो करोड़ रुपये की एफडी तुड़वा ली थी। इसमें से 92.32 लाख रुपये का गबन कर लिया गया। उसने आरटीआई से रिकॉर्ड की सूचना मांगी तो आरोपी बाला देवी ने घर में आग लगने के कारण पंचायती रिकॉर्ड जलने का दावा किया था। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दोषी ठहराने पर वीरवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व महिला सरपंच बाला देवी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।