{"_id":"5bf84ba9bdec2241a9112ec1","slug":"111542998953-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरने पर हुए विवाद में दो किशोर दोस्तों को रॉड से पीटा, एक की टूटी टांग, दूसरे की तोड़ी पेटी की आंतड़ियां, रोहतक पीजीआई में दोनो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरने पर हुए विवाद में दो किशोर दोस्तों को रॉड से पीटा, एक की टूटी टांग, दूसरे की तोड़ी पेटी की आंतड़ियां, रोहतक पीजीआई में दोनो
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूरने पर हुए विवाद में दो किशोर दोस्तों को रॉड से पीटा, एक की टूटी टांग, दूसरे की तोड़ी पेटी की आंतड़ियां, रोहतक पीजीआई में दोनों की हालत गंभीर
पानीपत। धूपसिंह नगर में घूरने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इस कद्र बढ़ गया कि एक पक्ष से बाप-बेटा व बेटे के दोस्त ने मिलकर दो किशोरों की पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई के दौरान आरोपियों ने किशोरों के पेट में लोहे की रॉड मारी व उनके पेट पर घुसे मारे। वें तब तक उन्हें मारते रहे, जब तक उनके पेट की आंतड़ियां नहीं टूटी। साथ ही दूसरे दोस्त की टांग तोड़ दी। दोनों किशोर बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद मौके से तीनों आरोपी फरार हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। पीजीआई में भी इलाज के दौरान दोनों के हालत गंभीर बनें हुए है।
भारत नगर निवासी घायल श्रमिक सचिन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला किशोर मुस्तकीम अक्सर उसके साथ हंसी ठिठौली कर लेता है। वीरवार शाम को वे दोनों भारत नगर में घूम रहे थे। इसी दौरान दोनों आपस में गाली-गलौज करने लगे। तभी मुस्तकीम ने एक घर के आगे पड़ी रॉड उठा ली। घर में मौजूद एक युवती ने उन्हें देख लिया। बाहर आते ही उन्हें धमकाया तो वे दोनों रॉड वापस रख कर चल पड़े। तभी पीछे से युवती के दो भाइयों और उसके पिता ने दोनों दोस्तों पर रॉड से हमला कर दिया। युवती के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की। कमर और टांगों में रॉड लगने के कारण सचिन और मुस्तकीम बेहोश हो गए। इस वारदात में सचिन की टांग व मुस्तकीम की पेट की आंतड़ियां टूट गई। तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।