फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   घर में सो रही दंपति पर दो नकाबपोशों ने हमला कर किया घायल

घर में सो रही दंपति पर दो नकाबपोशों ने हमला कर किया घायल

Mon, 29 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
घर में सो रही दंपति पर दो नकाबपोशों ने हमला कर किया घायल
पानीपत। गांव फरीदपुर में शनिवार की देर रात दो नकाबपोशों युवकों ने घर में घुसकर सो रहे दंपती पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। जिससे पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। एक नकाबपोश की पहचान भी हो गई है। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने घायल मकान मालिक के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर निवासी अमरजीत ने पुलिस को बताया कि वह अपने मकान में पत्नी-बच्चों के साथ सो रहा था। रात को करीब एक बजे दो नकाबपोश उनके मकान में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपी उन्हें मार रहे थे कि तभी एक नकाबपोश के मुंह से कपड़ा हट गया। जिससे उसे पहचान लिया है। आरोपी की पहचान बलबीर के तौर पर हुई है जो पहले उनके गांव में रहने वाले चरणजीत के यहां नौकरी करता था। जबकि दूसरे नकाबपोश की पहचान नहीं हो पाई है। अपने बचाव में शोर करने पर हमलावार वहां से फरार हो गए। थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed