फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अजीजुलापुर गांव के सरकारी स्कूल के हैडमास्टर पर लगे मिड डे मिल वर्कर से छेड़छाड़ करने के आरोप

अजीजुलापुर गांव के सरकारी स्कूल के हैडमास्टर पर लगे मिड डे मिल वर्कर से छेड़छाड़ करने के आरोप

Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
अजीजुलापुर गांव के सरकारी स्कूल के हैडमास्टर पर लगे मिड डे मिल वर्कर से छेड़छाड़ करने के आरोप
हेडमास्टर पर लगे मिड डे मील वर्कर से छेड़छाड़ करने के आरोप
विज्ञापन

वर्कर ने थाना पुलिस में दी शिकायत, मोबाइल ऑडियो की सीडी सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर महिला मिड डे मील वर्कर से अश्लील बातें करने व छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। वर्कर ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है। महिला ने पुलिस को मोबाइल ऑडियो की सीडी सौंपी है। इसमें हेड मास्टर मिड डे मील वर्कर से फोन पर अश्लील बातें करते हुए और उनको कमरे पर बुलाने की बात कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। महिला थाना पुलिस ने मामले में हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिड डे मील वर्कर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए मिड डे मील बनाती है। स्कूल के मुख्य अध्यापक रणवीर सिंह उन पर बुरी नजर रखते हैं। रणवीर सिंह ने उनके पास फोन किया और कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं और स्कूल में काम दिलाएंगे। वह उनकी नौकरी पक्की कर देंगे। स्कूल में काम देना उनके हाथ में ही है। इसके बदले उनको उनके साथ फ्रेंडशिप करनी पड़ेगी। रणवीर सिंह ने उनको कहा कि वह अंसल में कमरा लेंगे और उसे कमरे पर काम करने के लिए बुलाएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह ने उन पर फ्रेंडशिप करने का दबाव भी बनाया। उसने इस बारे में अपने पति को बताया। पति ने उन्हें इसकी शिकायत पुलिस में करने का हौसला दिया। इसके बाद हेड मास्टर की पुलिस में शिकायत दी गई है। इसकी सूचना शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed