{"_id":"5a6e10634f1c1b91268b6f60","slug":"101517162595-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्जकर तलाश की शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्जकर तलाश की शुरू
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह से गर्भवती है नाबालिग, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। 17 वर्षीय एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने और देह व्यापार में धकेलने के मामले में थाना चांदनी बाग पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन सबके बीच सामने आया कि नाबालिग करीब चार माह की गर्भवती है।
विदित है कि शनिवार शाम को 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। आरोप है कि कि वह किराये पर रहती थी। 17 सितंबर को पड़ोस में ही रहने वाले सरवर ने उनके मकान की छत पर आकर उसके साथ दुराचार कर दिया। वह उसको शादी करने की बात कहने लगा। ऐसे में वह उसकी बातों में आ गई। आरोपी सरवर ने उसको अपने दोस्त अली से मिलवाया। अली ने भी उसके साथ दुराचार कर दिया। उसने आगे भी कई लोगों को उसको अलग-अलग समय में सौंप दिया। उसको लगता है कि उससे देह व्यापार करवाया गया है। उसका इस दौरान गर्भवती हो गई। उसने सरवर व अली को पूरे मामले से अवगत कराया। वे उसको लेकर कैराना चले गए। यहां पर भी उसके साथ दुराचार कर दिया। शनिवार देर शाम को मामला सामने आते ही थाना शहर, किला व चांदनी बाग पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंच गई थी। इसके बाद थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें नाबालिग के बयान दर्ज किए और दोनों आरोपियों सरवर व अली पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
---
पुलिस ने नाबालिग के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
- सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।