फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मिष्ठान भंडार की छत उखाड़कर चोरी

मिष्ठान भंडार की छत उखाड़कर चोरी

Mon, 12 Jun 2017 08:23 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
मिष्ठान भंडार की छत उखाड़कर चोरी
मिष्ठान भंडार की छत उखाड़कर चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। चोर इसराना बाजार में एक मिष्ठान की छत उखाड़कर दुकान में रखी नकदी, एक माबाइल फोन व करीब ढाई हजार के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। चोरों ने पहले दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया, ताला न टूटने पर छत उखाड़कर अंदर घुस कर चोरी को अंजाम दिया। दुकानदार राजेश निवासी इसराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसराना बाजार में उसकी श्रीराम मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। रविवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार को जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान की छत का कुछ हिस्सा उखड़ा हुआ था। दुकान से नकदी, एक मोबाइल फोन के अलावा करीब ढाई हजार का सामान गायब मिला है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed