फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police, rape

इसराना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, एक माह बाद केस दर्ज

Sat, 10 Aug 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime, police, rape
पानीपत के एक गांव में दो युवकों ने युवती को हत्या का भय दिखा कर डराया और आरोपियों में से एक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घटना की जानकारी किसी को भी देने पर हत्या करने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर एक माह बाद थाना इसराना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पानीपत के एक गांव की युवती ने थाना महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परीक्षित निवासी गांव मांडी जिला पानीपत ने गांव इसराना में नौ जुलाई को हत्या का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस अपराध में रिंकू निवासी गांव मांडी ने आरोपी परीक्षित का साथ दिया। हत्या की धमकी से सहमी युवती इस मामले में चुप्पी साध गई। कुछ समय बाद युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के बाद उसके बयान दर्ज किए और युवती की मेडिकल जांच करवाई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर परीक्षित, रिंकू निवासी गांव मांडी जिला पानीपत के खिलाफ दुष्कर्म करने, हत्या की धमकी देने व आपराधिक षड़यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी फरार है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इस केस की जांच कर रही एएसआई संतोष ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी परीक्षित व रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed