फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police, railway track

रेलवे ट्रैक पर मिले हाथ और इखलाक के डीएनए का होगा मिलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
crime, police, railway track
किशनपुरा में पार्क में बैठे इखलाक से मारपीट के बाद अपहरण कर कोहनी से हाथ काटने के मामले में जांच के दौरान पुलिस को रेलवे ट्रैक से शनिवार को एक हाथ बरामद हुआ। ये हाथ इखलाक का है या नहीं, इसका पता डीएनए जांच से लगाया जाएगा। हालांकि इखलाक का डीएनए सैंपल अभी तक पुलिस नहीं ले सकी है। पुलिस का कहना है कि डीएनए सैंपलिंग के लिए इखलाक को पानीपत आना होगा। अभी उसकी हालत ठीक नहीं होने से जांच में ब्रेक लग गया है। चंडीगढ़ पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना चांदनीबाग प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि शनिवार को रेलवे ट्रैक पर हाथ मिलने की सूचना पर वहां निरीक्षण किया गया था। मौके से जो हाथ मिला, वो भी कोहनी के पास से कटा हुआ है। इसपर उन्होंने सामान्य अस्पताल से टीम बुलवाई और हाथ को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हालांकि यह कंफर्म नहीं कि है कि यह हाथ इखलाक ही है। क्योंकि रेलवे ट्रैक होने की वजह से कई हादसे अंजाम होते हैं और इखलाक का हाथ काट जाने की वारदात 23 अगस्त की है और जीआरपी ने जब मौके पर जांच की थी, तब हाथ नही मिला था।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी चल रही जांच
जिस पक्ष पर इकलाक का हाथ काटने का आरोप है, उसने इखलाक पर 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। इसकी जांच भी जारी है। पुलिस का कहना कि जल्द इसका खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एंगल से इखलाक का हाथ होने की संभावना
पुलिस का कहना है कि इखलाक का दाहिना हाथ कटा है, वहीं जो हाथ मिला है, वो भी दाहिना ही है। इसके अलावा इखलाक का कोहनी के पास से हाथ काटा गया है। इसके अलावा उन्हें हाथ के पास से कुछ सूखा मास भी मिला है, जिसको भी एफएसएल की टीम ने अपनी जांच में शामिल किया है।

- डॉक्टरों से मामले में ली जाएगी सलाह
थाना प्रभारी ने बताया कि वह डीएनए मिलान के
साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि हाथ आर मशीन से कटा है या रेलवे ट्रैक से। इस तरह से भी जांच कराई जा रही है।
- ये है मामला
सहारनपुर निवासी इखलाक का काम लॉकडाउन के दौरान बंद हो गया था, जिस पर वह पानीपत निवासी जानकारों के पास काम की तलाश में आया था। उसके भाई इकराम ने बताया था कि इखलाक किशनपुरा में पार्क में बैठा था। रात करीब आठ बजे नशे में धुत दो लोग आए और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। जिसका इखलाक ने विरोध किया। दोनों युवक कुछ देर बाद 5 से 6 लोगों के साथ दोबारा आए, उनमें 2 महिलाएं भी थी। इखलाक को घसीटकर अपनी डेयरी में ले गए, जहां घेर में आरा मशीन से उसका हाथ काट दिया, शरीर में लकड़ियां घुसाई, जिससे छेद हो गए। बेहोश होने पर मारा हुआ समझकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed