{"_id":"5d6ad1c88ebc3e0175539891","slug":"crime-police-panipat-news-knl3765079","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो बनाया, आरोपी पर एक साल बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो बनाया, आरोपी पर एक साल बाद केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना किला पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने, हत्या की धमकी देने व उसका अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में शनिवार को केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और उसकी मेडिकल जांच करवाई। इधर, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक किशोरी ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक ने एक मकान में उसे हत्या की धमकी देकर डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि यदि इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो उसकी हत्या कर देगा और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देगा। इस घटना से डरी सहमी किशोरी साल भर इस मामले को लेकर चुप्पी साधे रहे। वहीं किशोरी ने हिम्मत दिखाई इस घटना की जानकारी अपने परिजनों के माध्यम से थाना किला पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी से पूरे मामले की जानकारी ली और उसके बयान दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 506 व 4 पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच भी करवाई। इस केस की जांच कर रही एएसआई संगीता ने बताया कि आरोपी ने करीब एक साल पहले किशोरी के साथ उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया था। किशोरी आरोपी की धमकी से डर गई थी इस घटना को लेकर एक साल तक चुप रही। वहीं युवती की शिकायत पर हरीश चौहान नामक युवक पर केस दर्ज किया गया है और आरोपी फरार है, जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी।