{"_id":"5d66ef888ebc3e015f56529b","slug":"crime-police-panipat-news-knl3483950","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइटीआई छात्र को चाकुओं से गोदने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइटीआई छात्र को चाकुओं से गोदने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। करनाल आइटीआई के एक छात्र व उसके दोस्त पर चाकुओं से हमला करने के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
गांव कारद निवासी 19 वर्षीय अनुज पुत्र राजेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वो करनाल आइटीआई का छात्र है। गत 31 जुलाई को वह अपने दोस्त रोहित पुत्र कुलदीप निवासी जौंधनकलां के साथ आइटीआई से छुट्टी होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह पानीपत से बस में सवार होकर गांव लौट रहे थे तो बस में अहर कुराना गांव के गौरव, राजेश व सन्नी भी सवार थे। जिनके साथ उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिस पर गौरव ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। बस रूकते ही जैसे ही वह नीचे उतरने लगा तो उक्त तीनों आरोपियों के अन्य ने मिलकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जब बस स्टैंड पर मौजूद सोनू पुत्र मदन सिंह निवासी नौल्था ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे चाकुओं से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान ही आरोपी नरेंद्र उर्फ गौरव पुत्र सतबीर निवासी अहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।