{"_id":"5d546b128ebc3e6cbe42b74f","slug":"crime-police-panipat-news-knl244468","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को काम करने के लिए 3 लाख, बेटे ने काम नहीं किया तो मां ने पैसे वापस मांगे, पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को काम करने के लिए 3 लाख, बेटे ने काम नहीं किया तो मां ने पैसे वापस मांगे, पीटकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुलकाना गांव में बेटे को दिए तीन लाख रुपये वापस लेने गई एक महिला को उसके भाई, भाभी और उसके बेटे ने लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। उसने पहले तो समालखा थाना पुलिस को शिकायत दी लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो महिला ने एसपी सुमित कुमार से गुहार लगाई। एसपी कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शीला देवी पत्नी बलवान सिंह निवासी लखमी कॉलोनी, काबड़ी रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए चार लोगों से तीन लाख रुपये उधार लेकर बेटे को दिए थे। इसके बाद बेटे ने ना तो कोई काम शुरू किया और ना ही पैसे लेकर घर आया। इस दौरान उधार देने वाले लोग उससे पैसे मांगने लगे। उसको 13 जुलाई को पता चला कि रवि अपने मामा के घर गांव चुलकाना में है। इस पर वो रवि से पैसे लेने के लिए अपने मायके चुलकाना गई थी। यहां पर रवि ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया और उससे गाली गलौच की। इस मामले में उसके भाई पालेराम उसकी पत्नी कविता, लड़की तन्नु ने भी रवि का साथ दिया और उस पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के कारण वो बेहोश हो गई थी। होश में आने के बाद उसने अपनी बेटी को फोन किया। बेटी ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद उसने समालखा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद भी जब आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह एसपी से मिली। एसपी ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।