फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police, firing, wine contractor

शराब ठेकेदार और उसके भाई पर फायरिंग, ठेकेदार की छाती में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime, police, firing, wine contractor
गांव खलीला में शनिवार की रात खेत से आ रहे शराब ठेकेदार और उसके सगे भाई पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायर कर दिया। ठेकेदार की छाती में गोली गई। फायरिंग में सगा भाई बाल-बाल बचा। ठेकेदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। बदमाशों का दूसरा फायर मिस हो गया और तीसरा फायर करने जा रही रहे थेे, तभी गांव वासी आ गए और बदमाश भाग गए। भागते वक्त वे एक बार बाइक से गिर भी गए।
विज्ञापन

गांव खलीला निवासी सुरेंद्र पुत्र रुप चंद ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई अजीत (45) दोनों खेत में शाम के समय घूमने के लिए गए थे। जब वह खेतों शाम छह बजे वापस आ रहे थे तो सामने से दो बाइक सवार आए और पहले एक फायर किया, जिसकी गोली उसके भाई की छाती के नीचे हिस्से पर जाकर लगी। उसके बाद उसने दूसरा फायर किया, लेकिन वह भाई की पैरो की तरफ से खाली निकल गया। उसके बाद जब उन्होंने तीसरा फायर करने के प्रयास में गोली डाली तो इतने ही समय में गांव खलीला की तरफ से कुछ युवक आए, जिनकों देखकर वह हड़बड़ा गए, जिसके कारण उनकी बाइक नीचे गिर गई, एक युवक ने पैदल भागने का फैसला किया, लेकिन दूसरे बदमाश ने बाइक उठाई और अपने साथी को लेकर फरार हो गया। उसने अपने परिवार में भाई को गोली लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों की मदद से घायल भाई को बस स्टैंड के पास एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही समालखा थाना एसएचओ संदीप कुमार और डीएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे । जिन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज। अभी फिलहाल उसका भाई अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

- रोज रखता था लाइसेंसी पिस्तौल, शनिवार को ही घर पर भूल गया था
स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल अजीत पिछले काफी समय से शराब के ठेके छुड़वाता था। उसने 2017 में पानीपत शहर व 2018 में इसराना हल्के के ठेके छुड़वाए थे, लेकिन अब उसने एक साल से यह काम छोड़ दिया था। वह अपनी खेती करता था। वह अकसर अपने साथ अपनी लाइसेंसी पिस्तौल रखता था। वह शनिवार को पिस्तौल को अपने घर पर छोड़ खेत की तरफ शहर करने निकला था, उसी समय उसके साथ यह वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- प्रदीप कुमार, डीएसपी, समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed