{"_id":"5d4dda9a8ebc3e6cf13a3903","slug":"crime-police-farmer-arms-panipat-news-rtk5108831152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने आपसी रंजिश में किसान पर तानी पिस्तौल, की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद बदमाशों ने आपसी रंजिश में किसान पर तानी पिस्तौल, की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ हथियारबंद युवकों ने आपसी रंजिश के चलते गांव सिवाह के एक किसान के साथ मारपीट की। दोस्तों के बीच-बचाव का प्रयास करने पर बदमाशों ने पिस्टल अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। किसान ने दौड़कर जान बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी टांग तोड़ दी। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिवाह गांव के अंकुश ने बताया कि उसका बड़ा भाई अंकित वीरवार को मां की दवाई लेने के लिए पानीपत आया था। गांव के ही रवींद्र, अंकुर, दीपक भी उसके साथ थे। संजय चौक पर एसडी कॉलेज के सामने यू टर्न पर 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपी बिट्टू निवासी पुलिस लाइन, प्रवीन निवासी सिवाह, राजन निवासी नंगला पार, एडवोकेट रणजीत ने साथियों संग मिलकर अंकित के साथ मारपीट शुरू कर दी। अंकित के दोस्तों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों रणजीत ने छाती पर पिस्टल अड़ाते हुए जान से मारने की धमकी दी। जान खतरे में देख अंकित उठकर संजय चौक की ओर भागा तो आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पांव पर लाठी-डंडे मारकर उसकी टांग तोड़ दी। फिलहाल घायल अंकित का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल अंकित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी आरोपियों के साथ कहासुनी और गाली-गलौच हो गई थी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।