फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

सिविल अस्पताल के लेबर वार्ड में तीन घंटे तक प्रसूताओं को बहकाने का प्रयास कर रही महिला पकड़ी, महिला पर बच्चा चोरी करने की कौशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
सिविल अस्पताल के लेबर वार्ड में सोमवार रात घुसी महिला को स्टाफ नर्सों व गार्ड ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गार्ड का आरोप है कि महिला संदिग्ध अवस्था में लेबर वार्ड में घुसकर प्रसूताओं को बहकाकर उनके बच्चों को चोरी करने का प्रयास कर रही थी। कभी नवजातों को हाथ में लेकर खिलाने का प्रयास कर रही थी तो कभी प्रसूताओं को टोने टोटके की बात कह रही थी। फिलहाल महिला थाना पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के लेबर वार्ड में रात आठ बजे एक महिला आई थी। महिला रात 11 बजे तक लेबर वार्ड में घूमती रही। उसने वहां पर दाखिल प्रसूताओं से बात करनी शुरू कर दी। वो अलग अलग बेड पर जाकर प्रसूताओं को बच्चों को टोने टोटके से बचाने व उन्हें स्वस्थ्य रखने की बात कहती रही। कई बार वो बच्चे को गोद में लेकर खिलाने का नाटक करती रही। जब भी कोई महिला अपना बच्चा देने से इंकार कर देती तो वो दूसरे बेड पर जाकर दूसरी महिला से उसका नवजात मांगने लग जाती। महिला की एक्टिविटी देखकर गार्ड ने उसे पकड़ लिया और स्टाफ नर्सों व डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। स्टाफ नर्सों ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसका यहां पर कोई भी मरीज जानकार नहीं है। वो लेबर वार्ड में वैसे ही आई है। उससे सख्ती से पूछताछ करने प्रयास किया गया तो महिला अजीब हरकतें करने लगी। इसके बाद बस स्टेंड पुलिस चौकी को बुलाया गया। पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। स्टाफ नर्सों का आरोप है कि महिला बच्चे चोरी करने का प्रयास कर रही थी। उसकी हरकतों से ये जाहिर होता है, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस महिला से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गार्ड गेट से अकसर रहते हैं नदारद
प्रसूति वार्ड के गेट पर दो महिला गार्ड की ड्यूटी रहती है, लेकिन ये महिला गार्ड ड्यूटी से अकसर नदारद रहतीं है। यहां पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। इस कारण नवजातों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। कोई भी व्यक्ति सीधा लेबर वार्ड में अंदर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से गहनता से पूछताछ की जा रही है
अस्पताल में बच्चा चोरी का प्रयास होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एक महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। महिला अजीब हरकतें कर रही है।

सुनीता, एसएचओ महिला थाना पुलिस
मामला संज्ञान में आया है, गार्ड ने अच्छा काम किया- डॉ. पोरिया
लेबर वार्ड में एक महिला घुस गई थी। वो चार घंटे तक लेबर वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमतीं रही। उस पर बच्चा चोरी करने का प्रयास करने का शक है। उसको गार्ड ने पकड़ कर अच्छा काम किया है। आरोपी महिला को पुलिस को सौंप दिया गया है। जल्द लेबर वार्ड के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
डॉ. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed