{"_id":"5e9752aa8ebc3e775269c553","slug":"crime-panipat-news-knl280904107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी काबू, चोरी की चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी काबू, चोरी की चार बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए तीन ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू किया है जिसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गई है। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसे नशा करने की आदत थी और उसके पास पैसे नहीं थे, जिसके बाद उसने बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देना शुरू किया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सदर पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक करनाल की और से बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोककर पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान अंकित पुत्र गुलाब सिंह निवासी बरसाना जिला कैथल के रूप में बताई। घर से बाहर निकले की परमिशन व बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहानेबाजी करने लगा। गहनता से पूछने आरोपी ने बाइक को करनाल से चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी अंकित के खिलाफ थाना सदर पानीपत में केस किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित से खुलासा हुआ कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। वह बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
विज्ञापन
-अशोक कुमार, प्रभारी, सीआईए तीन