फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

हनीट्रेप के मामले में फरार एसआई महिला सोनीपत ढूंढने गई पुलिस, 4

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
हनीट्रैप के मामले में फरार चल रही एसआई महिला की धरपकड़ जारी है। पानीपत पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शनिवार को पुलिस सोनीपत गई, लेकिन वहां से भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला व एसआई महिला के बीच हुई बातचीत की छह रिकार्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी महिला के घर में लगे सीसीवीटी कैमरे की भी नौ दिन की सीसीवीटी फुटेज ली, जिसमें तीनों युवक, एसआई महिला और आरोपी महिला के बीच बातचीत कैद हुई है। इसी मामले में पुलिस हर प्रकार से एसआई महिला को पकड़ने में जुटी है। उन्होंने आरोपी महिला द्वारा कराए गए पुराने दुष्कर्म के मामलों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस केस में संबंधित आइओ से भी बातचीत कर करी है। एसआईटी की टीम ने अपने विभाग के पुलिसकर्मी से भी पूछताछ जारी कर दी है। इस टीम ने एसआइ महिला की कॉल रिकार्डिंग भी निकाली है, जिसमें आखिरी एक घंटे के बीच हुई बातचीत वाले लोगों से पूछताछ कर रही है,लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस एसआई महिला को पकड़ने में नाकामयाब रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरोपी महिला ने एसआई योगेश कुमारी के साथ पानीपत के स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों से 50 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की थी। आरोपी महिला ने कारोबारी सहित तीन युवकों को अपने घर पर बुलाकर उनके साथ वीडियो बना ली थी। इसी बीच एसआई महिला योगेश कुमारी मौके पर पहुंच गई थी और आरोपियों से 50 लाख रुपये मांगे थे, कारोबारी ने डरकर महिला को 25 हजार रुपये भी दिए। जब कारोबारी ने 50 लाख रुपये नहीं दिए तो आरोपी महिला ने चांदनीबाग थाना में स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था। जिसके बाद आरोपी महिला और एसआई महिला के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद हो गया, जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग पुलिस के हाथ लग गई। आरोपी महिला ने एसआई महिला पर शक जाहिर किया कि एसआई महिला आरोपियों से 12 लाख ऐंठ गई और उसे कुछ भी नहीं दिया। जिसके बाद आरोपी महिला ने एसपी को शिकायत दी, एसपी ने एसआईटी गठित कर डीएसपी पूजा डाबला को चार्ज सौंपा। छह दिन की जांच के बाद एसआईटी की टीम ने गैंगरेप की धारा को हटाकर एसआई और आरोपी महिला को केस में ही आरोपी साबित कर दिया, जिसमें आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था और फरार एसआई महिला की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed