फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

ऑटो पलटा, एक की मौत, 5 घायल, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
एक्सल टूटने की वजह से बुधवार दोपहर को एक ऑटो शुगर मिल की तरफ से गोहाना रोड फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले पलट गया। जिससे ड्राइवर के साथ बैठे एक यात्री की मौत हो गई। इससे गोहाना रोड पर करीब 25 मिनट तक जाम लगा रहा, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। वहीं आने-जाने वाले यात्रियों की मदद से मृतक के शव को एक अन्य ऑटो में डालकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान ऑटो में बैठी अन्य 5 सवारियां भी घायल हो गई। दुर्घटना में एक औरत का हाथ टूट गया, जबकि उसके बेटे के मुंह व शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोहाना रोड की तरफ से बुधवार दोपहर एक ऑटो सवारियों से भरकर आ रहा था, जब ऑटो फलाईओवर के नजदीक पहुंचा तो उसका एक्सल टूट गया। जिससे ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर के साथ अगली सीट पर बैठे युवक का सिर रोड से जा टकराया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सवारियों को भी काफी चोटें आई हैं। रोड पर आने-जाने वाले अन्य यात्रियों व स्थानीय दुकानदारों की मदद से घायलों को इलाज के लिए तुंरत सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। इस दुर्घटना में एक औरत का हाथ टूट गया, जबकि उसके बेटे को गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आगे बैठाने व सीट तक की परमिशन नहीं
बता दें कि ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के दाएं व बाएं दोनों तरफ एक एक सीट बना दी जाती हैं, जिससे ऑटो चालक ज्यादा सवारियों को ऑटो में बैठा सके, जबकि आरटीए नियमों के अनुसार ये दोनों सीटें वैध नहीं है। व्हीकल पासिंग के दौरान आरटीए अधिकारी भी इन सीटों की जांच तक नहीं करते। अगर गहनता से जांच की जाए तो शहर में एक भी ऑटो ऐसा नहीं मिलेगा जिसमें ड्राइवर के साथ सीट न बनाई गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed