विद्यानंद कॉलोनी की देनदार एक महिला और युवक ने फाइनेंसर से लिए हुए 2.30 लाख रुपये देने के नाम पर घर बुलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। वहीं पीड़ित फाइनेंसर की खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि फाइनेंसर के छोटे भाई बिहौली निवासी ने बताया था कि वह चार भाई हैं। दूसरे नंबर के बड़े भाई कर्मवीर ने विद्यानंद कॉलोनी में एक महिला और एक युवक को पैसे ब्याज पर दिए हुए थे। उसने बताया कि महिला अनिता को 1.30 और युवक तृषपाल को एक लाख रुपये दिए हुए थेे। वहीं सोमवार शाम पांच बजे दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके भाई को कॉलोनी में बुलाया था और पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। जिसको पीते ही उसकी छाती में दर्द होने लगा था। भाई ने तुरंत उसके पास फोन किया और घटना की सूचना दी थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो दोनों फरार थे। वह भाई को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया था, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सामान्य अस्पताल में रेफर किया था। जिसके बाद वह सामान्य अस्पताल लेकर गए थे, जहां से भी डॉक्टर ने भाई को खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया था। जब वह खानपुर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला व युवक के खिलाफ जान से मारने की धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।