फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

मिसेज पानीपत के साथ मिसेज लडंन में सिलेक्शन करवाने का झांसा दे पटियाला की महिला ने ठगे 60 हजार, कुल खर्च कराए 1.30 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
मिसेज पानीपत रजनी बेनिवाल से पटियाला की महिला ने लंदन में मिसेज वर्ल्ड चैपियनशिप में सलेक्शन कराने के नाम पर 60 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता रजनी बेनिवाल ने आरोपी महिला की शिकायत पुलिस में दी है। इसी के साथ ही आरोपी महिला ने मिसेज पानीपत को प्रतियोगिता में सिलेक्शन कार्ड भेजा तो पीड़िता ने तुरंत टिकट बुक कराई और तत्काल में 40 हजार रुपये वीजा लगाने के दिए। जब मिसेज पानीपत को पता चला कि ऐसी प्रतियोगिता तो नहीं हो रही है तो उसने आरोपी महिला से संपर्क किया और पैसे वापस मांगे। तब उसने कुछ न बिगाड़ पाने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने सिटी थाने में केस दर्ज करा दिया है। तहसील कैंप निवासी रजनी बेनिवाल ने कहा है कि उसे फेस बुक पर 2018 से गुनप्रीत कोहली निवासी पटियाला पंजाब से बातचीत हो जाती थी। जिसने उसे बताया कि वह ईलाइट क्लब आर्गेनाइजेशन की मालिक है। लंदन में जून 2019 में मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता होगी, जिसमें वह सिलेक्शन करवाकर उसे अपने साथ लंदन ले जाएगी। आरोपी महिला ने बताया कि इसके लिए 60 हजार रुपये देने पड़ेंगे। आरोपी महिला के बहकावे में आकर खाते के माध्यम से उसे 60 हजार रुपये 10 जून को डलवा दिए। जिसके बाद मिस वर्ल्ड में सिलेक्शन का कार्ड भेजा, जिसके आधार पर लंदन की टिकट बुक और होटल भी बुक करने में 50 हजार रुपये खर्च किए। कुछ दिनों के बाद सिलेक्शन के कार्ड की दी गई साइट पर चेक किया तो वहां पर कोई भी ऐसी प्रतियोगिता नहीं चल रही थी। उसके बाद पीड़िता ने आरोपी महिला गुनप्रीत से फोन कर खर्च हुए 1 लाख 30 रुपये मांगे तो आरोपी महिला ने पैसे देने से मना कर दिया और अपना फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता रजनी बेनीवाल ने बताया कि मिसेज पानीपत, मिसेज इंडिया यूपी, लाडो टाइटल हरियाणा विनर, मिसेज इंडिया टॉप फाइव, मिसेज इंडिया राजस्थान, मिसेज इंडिया वल्ड वाइड यूरोप में टॉप फाइव रह चुकी हैं। अभी वह मिसेज यूनिवर्स के लिए दुबई के लिए नोमिनेटिड है। अगले माह में यह प्रतियोगिता होने वाली है, जिसके लिए वह वहां पर जाएंगी। उनका कहना है कि अगर आरोपी महिला लंदन में होने वाली प्रतियोगिता को सच साबित कर दे तो वह अपने सभी पैसे उस पर छोडने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed