फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

कलंदर पीर में कव्वाली सुनते समय महिला के साथ दुर्रव्यवहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
कलंदर पीर में कव्वाली सुन रही महिला के साथ चार युवकों ने दुर्व्यवहार किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के तीनों बेटों के साथ मारपीट कर दी। किला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी रूकसाना पत्नी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि वह 11 मई को कलंदर बाबा के उर्स मुबारक में अपने परिवार के साथ गई थी। वह बैठकर कव्वाली सुन रहे थे। इसी दौरान पीछे बैठे तीन से चार युवक उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और चले गए। कुछ समय पश्चात बेटे सोनू, जावेद और समीर घूमने के लिए कलंदर पीर से बाहर निकले तो आरोपियों ने बच्चों के साथ मारपीट कर दी। वह शोर सुनकर बाहर निकले तो आरोपी मौके से फरार हो गए। किला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed