{"_id":"9fcf182a2fa882f20494a1c4d0010079","slug":"crime-panipat-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रही वारदात, तीन दिन में दो हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रही वारदात, तीन दिन में दो हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पानीपत पुलिस वारदात को रोकने में पूरी तरह फेल हो रही है। अकेले मॉडल टाउन क्षेत्र में ही तीन दिन में दो हत्याएं हो गई। इसके अलावा वीरवार को भी चोरों ने सात गाड़ियों के टायर चुराकर पुलिस को सीधी चुनौती दी थी।
ताजी घटना के अनुसार शुक्रवार को संजय कॉलोनी में एक व्यक्ति की उसी की पत्नी ने सिर में मुसली मारकर हत्या कर दी। संजय कॉलोनी निवासी व्यक्ति की हत्या का आरोप उसी की पत्नी पर लगा है और कई घंटे तक शव को घर में ही रखा।
थाना पुलिस को शमशेर हत्याकांड का खुलासा करने से पहले ही दूसरी वारदात होने पर पसीना आ गया। पुलिस अधिकारी दोनों वारदात का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात को थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी निवासी बलकार की उसी की पत्नी जीतो ने सिर में लोहे की मुसली मारकर हत्या कर दी। आरोप था कि पति ने अपनी पत्नी से मीट और शराब लाने की मांग की थी और बेटी पर बुरी नजर डाली थी।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बलकार को एक नहीं दो-तीन बार मुसली मारी गई है। उसके सिर, मुंह और माथे पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टरों ने भी कहा कि पोस्टमार्टम में चोट के निशान आए हैं। एफएसएल की टीम ने भी मौके से खून के नमूने उठा लिए हैं।
बलकार की मौत होने के बाद पत्नी और उसकी दोनों बेटी बुरी तरह से घबरा गई और किसी को बताने तक ही हिम्मत नहीं कर सकी। जिसके चलते रात करीब नौ बजे हुई हत्या का पता देर रात साढ़े दस बजे पता लगा। परिजन उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और करीब पौने ग्यारह बजे शव को शवगृह में रखवाया।
थाना मॉडल टाउन पुलिस बलकार की हत्या के मामले में शुक्रवार सुबह कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल को बुलाया। इसके बाद एफएसएल टीम पहुंची। पुलिस को मकान में फर्श पर खून मिला और एफएसएल की टीम ने खून के नमूने उठाए।
थाना मॉडल टाउन में तीन दिन से लगातार आपराधिक वारदात हो रही हैं। मंगलवार तड़के अर्जुन नगर निवासी शमशेर उर्फ शंभू की असंध चौकी से सौ मीटर दूरी पर हत्या कर दी थी और उसका शव उसी की दुकान में जला दिया था। वह पिछले पांच साल से चौकी के नजदीक फलों की दुकान लगा रहा था।
बुधवार रात को पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन के एक ही क्षेत्र से सात गाड़ियों के टायर चोरी कर लिए थे। इनमें से तीन गाड़ी मालिकों ने पुलिस को शिकायत दी थी।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय कॉलोनी में बीती देर रात को एक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसकी बड़ी लड़की काजल के बयान दर्ज किए हैं। काजल ने बयानों में बताया कि पिता ने उसकी मां से शराब और मीट की मांग की थी और उसकी बहन को बुरी नीयत के साथ पकड़ लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के सिर में दो-तीन जगह चोट के निशान हैं। थाना पुलिस ने पत्नी जीतो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विपिन कादियान, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत