फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime paniapt news

दुराचार के मामलों में तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2015 11:47 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला थाना पानीपत की टीम ने दुराचार के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दो आरोपियों को एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजीव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ  पिछले काफी समय से गुरप्रीत निवासी तेज कॉलोनी पानीपत डराकर दुष्कर्म कर रहा है। 
विज्ञापन


मामले के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। महिला पुलिस थाने ने छापामारी कर आरोपी गुरप्रीत शुक्रवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में 27 अगस्त को थाना शहर में एक 25 वर्षीय जींद निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई करवाई कि उसके साथ राजेश निवासी बरसोला जींद, संदीप उर्फ दिप्पी निवासी जलालपुर कलां जींद ने अपने दो और साथियों ने मिलकर दुष्कर्म किया।


महिला की शिकायत पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इनमें से दो आरोपी राजेश और संदीप को शुक्रवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर महिला सहायक उप निरीक्षक विनीता और उनकी टीम ने बस स्टैंड पानीपत से गिरफ्तार किया। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed