{"_id":"8eba44a30d933eb8aa88c8662465b32e","slug":"crime-paniapt-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी पाइप से चोरी का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइनरी पाइप से चोरी का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बेगमपुर गांव में पानीपत रिफाइनरी से अंबाला पाइप लाइन से तेल चोरी के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। रिफाइनरी की वर्क टीम और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
कुछ लोग ढाबे के तंदूर से सुरंग बनाकर पाइप लाइन तक पहुंचकर आसानी से तेल चोरी करते थे। पानीपत और करनाल पुलिस की सीमा पर काफी देर मंथन चला। आखिर करनाल की घरौंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
मामला जिले के बेगमपुर गांव का है। मंगलवार को पानीपत रिफाइनरी से अंबाला जाने वाली पाइप लाइन से तेल चोरी का मामला सामने आया। रिफाइनरी की वर्क टीम और पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची। रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक आरके समतानी भी सूचना मिलने पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और इस मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही। जिला पुलिस ने मामला करनाल जिले के अंतर्गत आने वाले घरौंडा थाने का बताया।
बताया जा रहा है कि रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई थाना पुलिस की सीमा के दायरे में उलझ गई। सामने आया कि बेगमपुर का काफी हिस्सा पानीपत में आता है, जबकि पाइप लाइन का मामला घरौंडा थाना क्षेत्र का मिला। पुलिस अधिकारियों ने इस पर काफी मंथन भी किया। आखिर में घरौंडा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि उक्त लोगों ने ढाबे के तंदूर से सुरंग बना रखी थी और यह करीब छह सौ मीटर लंबी मिली। उक्त लोग सुरंग से होकर आसानी से तेल चोरी कर आसानी से सप्लाई कर देते थे। किसी को तेल चोरी करने का शक भी नहीं होता था।
पानीपत रिफाइनरी से निकलने वाली पाइप लाइनों से तेल चोरी के मामले कई बार पकड़े जा चुके हैं। इसराना और पानीपत के रकबे में कई मामले सामने आए थे। इसके बाद पाइप लाइन पर विशेष मीटर लगा दिए थे, लेकिन पानीपत-अंबाला पाइप लाइन से तेल चोरी होना बड़ा गंभीर मामला है।