पानीपत में क्राइम बढ़ा:नए साल के जश्न में विवाद, रेस्टोरेंट मैनेजर ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला
पानीपत रेलवे स्टेशन पर मंथली ने देने पर एक ऑटो चालक को बुरी तरह पीटा गया। चालक पर कई युवकों ने लाठी डंडों से हमला किया। आरोप है कि रेलवे स्टेशन स्टैंड का प्रधान चालक से दो हजार रुपये मंथली की मांग कर रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के संजय चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में नए वर्ष के जश्न में युवकों व रेस्टोरेंट प्रबंधक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट पर ईंटे बरसाई। मैनेजर ने युवकों को डराने के लिए दो हवाई फायर किए। दोनों पक्षों में डीजे को लेकर विवाद हुआ था। युवक देर रात तक डीजे बजाना चाहते थे, मैनेजर मना कर रहा था।दोनों पक्षों की ओर से चांदनी बाग पुलिस थाना में शिकायत दी गई है। अब मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना संजय चौक स्थित रेस्टोरेंट थैमस बारबेक्यू की है। जहां 31 दिसंबर की रात नव वर्ष का सेलिब्रेशन चल रहा था। देर रात करीब एक बजे वहां डीजे बंद कर दिया गया था। पार्टी के दौरान शराब भी परोसी जा रही थी। यहां गांव नांगलखेड़ी से भी कुछ युवक आए हुए थे। जिन्होंने शराब पी थी और डीजे पर डांस कर रहे थे। समय अधिक होने पर मैनेजर ने युवक को वहां से जाने को कहा।
युवक कुछ देर और डीजे बजाने की बात पर अड़े रहे। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इन युवकों व रेस्टोरेंट मैनेजर सुनील के बीच हाथापाई शुरू हो गई। युवकों ने अपने दोस्तों को फोन कर यहां बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट पर ईंट बरसाई। इसी वक्त रेस्टोरेंट मैनेजर ने अपनी पिस्टल से दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि मैनेजर ने हवाई फायर किए थे।
अधिकारी के अनुसार
इस बारे में चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है। मामले की जांच जारी है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
मंथली देने से मना किया तो ई- रिक्शा चालक पर किया जानलेवा हमला
पानीपत रेलवे स्टेशन पर मंथली ने देने पर एक ऑटो चालक को बुरी तरह पीटा गया। चालक पर कई युवकों ने लाठी डंडों से हमला किया। आरोप है कि रेलवे स्टेशन स्टैंड का प्रधान चालक से दो हजार रुपये मंथली की मांग कर रहा था। चालक ने देने से इंकार कर दिया।इसी बात पर चालक को पीटा गया। चालक को जीआरपी के जवानों ने छुड़ाया और उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, उसे रास्ते में ई- रिक्शा से उतारकर दोबारा फिर पीटा गया।पीड़ित नेइसकी शिकायत जीआरपी थाना में दी है। जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।
गांधी कॉलोनी निवासी सचिन ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन रोड पर ऑटो चलाता है। रेलवे स्टेशन का प्रधान करण हर चालक से एक हजार रुपये मंथली लेता है। वह पिछले पांच माह से उससे दो हजार रुपये मंथली मांग रहा था। उसने उसे मंथली देने से इंकार कर दिया। 28 दिसंबर की सुबह 10 से 11 बजे के बीच प्रधान करण ने उसे फोन करके टंकी के पास मिलने को कहा। उसने टंकी के पास उसका 20 मिनट तक इंतजार किया लेकिन प्रधान करण नहीं आया।
इसी वक्त उसकी पत्नी का की उसे कॉल आई। पत्नी ने उसे सैल्यून छोड़ने की बात कही। वह अपनी पत्नी को लाल बत्ती चौक स्थित सैल्यून पर छोड़ कर वापस आया तो यहां रास्ते में उसे प्रधान करण मिला। उसने उसे कहा कि दो हजार रुपये मंथली देगा या नहीं। उसने मना कर दिया। मना करने पर करण, कल्लु, साहिल ने उसके साथ खूब मारपीट की। उसके शोर मचाने पर जीआरपी के जवान पहुंचे। उन्होंने उसे छुड़ाया और उसे मेडिकल करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।
जैसे ही वे लाल बत्ती चौक पहुंचे तो वहां करण, कल्लु, अर्जुन, साहिल, आकाश उर्फ अक्कु व अन्य 15 से 20 युवक मिले और उसे ई-रिक्शा से उतारकर उसे खूब पीटा। उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। फोन के कवर में करीब 3560 रुपये थे। इसके अलावा उन्होंने फोन तोड़ दिया और हाथ से चांदी का कड़ा भी निकाल लिया। आरोपियों ने धमकी दी कि हम लोग राहुल कश्यप गैंग के आदमी हैं। अगर मंथली नहीं दी तो जान से मार देंगे और तेरा ऑटो भी नहीं चलने देंगे।
अधिकारी के अनुसार
जीआरपी थाने के प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।