फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crime, Four Arrested, Panipat police, Panipat

तीन दिन में लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मतलौडा।
ब्यूरो/अमर उजाला मतलौडा। Updated Thu, 14 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crime, Four Arrested, Panipat police, Panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस ने कवी रोड पर तीन दिन पहले रात के समय बाइक, नकदी व मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को काबूू किया है। इनमें से दो बदमाश लूट की मोटरसाइकिल का ले जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए थे। पुलिस ने इनमें से एक को पीजीआई से उपचार के दौरान ही दबोच लिया था और बाकी तीन को इसकी निशानदेही पर काबू किया। पुलिस चारों को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व भूसलाना निवासी सोनू रात को करीब नौ बजे मतलौडा से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। कवी रोड पर चार अज्ञात बदमाशों ने शराब के नशे में धुत होकर सोनू की बाइक जबरदस्ती रुकवा ली और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसकी बाइक, मोबाइल व तीन हजार रुपये लूट ले गए थे। बदमाशों ने सोनू को सड़क किनारे गड्ढों में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी लोकल रास्ते से अपनी रिश्तेदारी में छतेहरा गांव में पहुंचे और रातभर रहने के बाद तीन आरोपी अपने गांव नैन आ गए और आरोपी बिल्लू व एक अन्य लूट की गई मोटरसाइकिल पर दिल्ली जाने लगा। वे सोनीपत के रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास पत्थर से बाइक फिसलकर गिरने से घायल हो गए। उनको पीजीआई में दाखिल कराया। राहगीरों ने पेट्रोल पंप पर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल की आरसी के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सोनू के परिजनों ने पुलिस को इसी सूचना दी। जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठता चला गया।
विज्ञापन


पीजीआई में बदला अपना नाम
उधर दोनों घायल आरोपी इतने चालबाज निकले की पीजीआई खानपुर कलां में अपना नाम और पता बदल कर दाखिल हो गए, ताकि पुलिस व अन्य उनकी पहचान न कर सके। पुलिस पीजीआई में खाक छानती फिर रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस छानबीन करती हुई पहुंची तो एक आरोपी बैड से उठकर फरार हो गया। जबकि पुलिस ने दूसरे को दबोच लिया। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर बाकी दो को भी गिरफ्तार कर लिया और तीनों से लूटी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर, रमेश व प्रदीप निवासी गांव नैन और बिल्लू  निवासी गोहाना के रूप में की। बिल्लू गांव नैन में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कवी रोड पर लूट के चार आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस चारों को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed