{"_id":"56fd6c4a4f1c1b4a47f00105","slug":"crime-crime-panipat-panipat-police-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बैंक प्रबंधक के घर के ताले तोड़कर 35 तोले सोना समेत 12 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बैंक प्रबंधक के घर के ताले तोड़कर 35 तोले सोना समेत 12 लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शहर में एक बार फिर पुलिस सुरक्षा दावों की पोल खोल दी और चोरों ने असंध नहर नाका चौकी से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर लतीफ गार्डन में पूर्व बैंक मैनेजर के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर बैंक मैनेजर के घर से करीब सवा नौ लाख के सोने के जेवरात, आधा किलो चांदनी, 80 हजार रुपये नकद समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पूर्व बैंक प्रबंधक बुधवार को परिवार समेत रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया था। उसके वीरवार सुबह वापस घर आने पर चोरी का पता चला। पुलिस सूचना देने के सवा घंटे बाद भी नहीं पहुंची और फोन कर पूर्व मैनेजर को मकान न मिलने की बात कही। पुलिस ने पूर्व बैंक प्रबंधक के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार रात चोरों ने लतीफ गार्डन निवासी कॉपरेटिव बैंक के पूर्व प्रबंधक बलबीर कंधोल के घर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों घर से कपड़े तक चोरी कर ले गए। पूर्व बैंक प्रबंधक बलबीर कंधोल पर बताया ने वह बुधवार को परिवार समेत अपने बेटे विकास के साले की शादी में करनाल गया था। वे वीरवार सुबह चार बजे शादी समारोह से लतीफ गार्डन स्थित अपने घर लौटे। उन्होंने घर आकर देखा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। सभी कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घर में न एलईडी थी न गैस सिलेंडर। उन्होंने पूरे घर का जायजा लिया तो अलमारी से 30 तोले सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी, 80 हजार रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर, एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, डीवीडी प्लेयर, एक टैबलेट, एक एप्पल फोन व पार्टी वीयर कपड़े चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।
पुलिसकर्मी सूचना के सवा घंटे बाद बोले उनको घर नहीं मिल रहा
बलबीर कंधोल ने बताया कि उसने पांच बजे पुलिस को चोरी की सूचना दी। करीब सवा छह बजे तक पुलिस नहीं पहुंची। आस पड़ोस के लोग भी नींद से जाग गए। करीब साढ़े छह बजे पुलिस कर्मियों ने उन्हें फोन कर कहा कि उनको घर नहीं मिल रहा है। वह चौकी में गया और पुलिस को साथ लेकर आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पूर्व बैंक प्रबंधक बलबीर कंधोल के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डेढ़ लाख साथ ले गए थे, नहीं तो ये भी होते चोरी
पूर्व बैंक प्रबंधक बलबीर कंधोल ने बताया कि बेटे विकास के साले की शादी में वह डेढ़ लाख रुपये अपने साथ ले गए थे। उन्होंने घर पर 80 हजार रुपये की नकदी छोड़ दी थी। अगर वह डेढ़ लाख रुपये भी घर छोड़ देते तो ये भी चोरी हो जाते।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की हरकतों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को शक है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले क्षेत्र की अच्छी प्रकार से रेकी की होगी।
चोर कोई जान पहचान का
पुलिस को मामले की प्राथमिक जांच के बाद शक है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई पूर्व बैंक प्रबंधक की जान पहचान का ही है। उस शख्स को पता था कि बुधवार रात को पूर्व बैंक प्रबंधक का परिवार शादी समारोह में जाएगा। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का काफी सामान चोरी किया है। अंदाजा है कि चोर साथ में सामान ले जाने के लिए कोई वाहन भी लेकर आए होंगे।
वर्जन
पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विपिन कादियान, प्रभारी थाना मॉडल टाउन पानीपत।