फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crackdown on illegal mining, 116 vehicles seized

Panipat News: अवैध खनन पर शिकंजा, 116 वाहनों को किया सीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal mining, 116 vehicles seized
पानीपत। प्रशासन ने अवैध खनन रोकने के लिए सख्ती कर दी है। जिला में अप्रैल से अब तक 116 वाहनों को सीज किया है और 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ 38 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने जिला सचिवालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन को हर हाल में रोका जाएगा। अवैध खनन में शामिल होने वालों को सलाखों के पीछे का रास्ता दिखाया जाएगा। अवैध खनन अपराध है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएंगी। उन्होंने खनन अधिकारी को निगरानी बरतने, वाहनों की चेकिंग और गति प्रदान करने की निर्देश दिए। जिला खनन अधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह से अब तक 116 वाहनों को सीज किया जा चुका है। पूरी 27 बढ़ती जा रही है। अब तक 66 लाख रुपये जुर्माना किया जा चुका है। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम अश्विनी कुमार, आरटीए सचिव नीरज जिंदल, एसई राजीव कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसडीओ सोनू वत्स व सिंचाई एसडीओ कपिल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed