{"_id":"6a67c62d27fcea98740c87ae","slug":"cow-protectors-took-out-a-procession-on-gt-road-and-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-president-and-the-prime-minister-to-the-district-administration-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161384-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गोसेवकों ने जीटी रोड पर निकाला जुलूस, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गोसेवकों ने जीटी रोड पर निकाला जुलूस, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपते गोसेवक। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को शहर में सैकड़ों गोसेवकों ने हुंकार भरी। अखिल भारतीय वेदलक्षण गोवंश को राष्ट्र माता/राष्ट्र आराधया का संवैधानिक दर्जा देने और केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना की मांग की मांग की। आजाद सिंह आर्य और हरिओम की अगुवाई में गोसेवकों ने जीटी रोड पर विशाल प्रदर्शन किया और जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सोमवार सुबह गोसेवक और संत समाज के प्रतिनिधि संजय चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जीटी रोड से होते हुए जिला सचिवालय के लिए पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान गोवंश संरक्षण और कड़े एकीकृत केंद्रीय कानून के निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
एसडीएम मनदीप कुमारर के माध्यम से भेजे गए स्मरण पत्र में गोसेवकों ने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 व 51-ए(जी) की मूल भावना के अनुरूप गोवंश की सुरक्षा और राष्ट्रव्यापी सम्मान के लिए 27 अप्रैल 2026 को भी 5,100 तहसीलों के माध्यम से पांच करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। अब तक कोई ठोस समाधान न होने पर पुनः स्मरण कराने के लिए यह ज्ञापन सौंपा गया है। गोसेवकों ने चेतावनी दी कि करोड़ों देशवासियों की आस्था के प्रतीक गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार को शीघ्र ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
जीटी रोड पर आधे से पौने घंटे तक लगा जाम
गोसेवकों के विशाल जुलूस और प्रदर्शन के चलते जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। संजय चौक से जिला सचिवालय मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर के समय जुलूस निकलने से चालकों को रास्ता नहीं मिल पाया, जिसके कारण आधे से पौने घंटे तक जीटी रोड पर भारी जाम की स्थिति बनी रही और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।