{"_id":"c1a29ea96fed925b9b549a48f97f33a1","slug":"cow-get-free-smaglor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से मुक्त कराई दो गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों से मुक्त कराई दो गाय
पानीपत
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षकों ने तस्करों से दो गायाें को मुक्त कराई है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से भाग गए। बीती देर रात करीब दो बजे गांव पत्थरगढ़ के पास यमुना नदी के कच्चे रास्ते से दो गाय को यूपी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खेत में आए किसान असजद ने इन तस्करों को रुकने का इशारा किया तो इन्होंने अपनी स्पीड़ बढ़ा ली। पूरे मामले की सूचना उसने गोरक्षा दल के सदस्यों व पुलिस का दी। थाना सदर पुलिस व गोरक्षक सुभाष, सागर, अनील, नरेश, अमित, राजू सहित दर्जनों सदस्य मौके पर पहुंचे और तस्करों का पीछा किया। इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर दोनों गाय को छोड़कर फरार हो गए। दोनों गाय को सनौली खुर्द गोशाला में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन