फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cousin stabbed a young man to death in Panchayat, other brother is serious

Panipat News: पंचायत में चचेरे भाई ने युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, दूसरा भाई गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Cousin stabbed a young man to death in Panchayat, other brother is serious
मतलौडा (पानीपत)। छिछड़ाना गांव में जमीन के बंटवारे पर चौपाल में चल रही पंचायत में चचेरे भाई ने युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। जबकि दूसरा भाई गंभीर है। उसको पानीपत स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हत्या के बाद आरोपी बेटा और पिता दोनों भाग गए। झगड़ा अहर चौक पर 25-30 साल पहले खरीदी गई पांच एकड़ जमीन के बंटवारे पर हुआ था। मतलौडा थाना की पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार छिछड़ाना गांव में सगे भाइयों सुभाष और रामचंद्र नानू का जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुभाष और रामचंद्र ने 25 साल पहले अहर चौक पर पांच एकड़ जमीन खरीदी थी। उस समय जमीन का बंटवारा करते समय यह जमीन रामचंद्र के हिस्से में आ गई थी। अब जमीन महंगी होने पर सुभाष इस जमीन में आधा हिस्सा मांग रहा था। इस विवाद के निपटारे के लिए रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे गांव की मंदिर वाली चौपाल में पंचायत शुरू हुई थी। पंचायत में दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। सुभाष और उसका लड़का जयपाल पंचायत छोड़कर अपने घर चले गए। पंचायत के लोग उनको वापस लेकर आए। इसके बाद फिर दोनों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सुभाष व उसके लड़के जयपाल ने रामचंद्र नानू के लड़के सुनील व अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी दोनों भाइयों को चाकू मारकर भाग गए। जिसमें सुनील (35) की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल को गंभीरावस्था में पार्क अस्पताल में दाखिल कराया है। डीएसपी राजबीर, थाना मतलौडा प्रभारी पवन कुमार पुलिसबल क साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल में जताया रोष
परिजन घायल अनिल को पार्क अस्पताल में लेकर आए। वहीं पुलिस ने सुनील के शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने अस्पताल में रोष जताया और आरोपियों को पहले गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी राजबीर ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सीआईए की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने इसके बाद परिजनोंं के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
छिछडाना गांव में पंचायत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को चाकू मारा है। इसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। पुलिस ने इस मामले में बयान के आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजबीर सिंह, डीएसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed