फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cousin sprinkles petrol on young man and sets him on fire in Panipat

पैसों के लिए जान का प्यासा बना चचेरा भाई: युवक को घर से बाहर बुलाया, पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, पानीपत की घटना

Mon, 13 Jan 2025 05:32 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत/इसराना
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत/इसराना Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 05:32 PM IST
सार

पैसों के लेनदेन में चचेरे भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। घटना हरियाणा के पानीपत की है। 

विज्ञापन
Cousin sprinkles petrol on young man and sets him on fire in Panipat
अस्पताल में भर्ती पीड़ित। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में पैसों के लेनदेन में चचेरा भाई युवक की जान का प्यासा बन गया। गांव नौल्था में 1500 रुपये मांगने पर चचेरे भाई ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। युवक के पिता ने कंबल से आग बुझाई। आरोपी मौके से फरार हो गया। झुलसी हालत में पिता उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने इसराना थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के पिता को साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक 55 प्रतिशत तक झुलसा है।

विज्ञापन


नौल्था गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसके चाचा बलवान ने मुर्गी फार्म में सफाई का ठेका लिया था। उसने तीन माह पहले चाचा बलवान के पास मजदूरी की थी। उसके चाचा बलवान की ओर 1500 रुपये बकाया थे। वह जब भी चाचा से पैसे मांगता वह टाल मटोल करने लगता। अब उसके चचेरे भाई कर्ण ने गांव के अड्डे पर चिकन की दुकान की है। उसने रविवार को कर्ण की दुकान से 200 रुपये का चिकन लिया था। उसने कर्ण को कहा कि वह उसके बकाया 1500 रुपये में से 200 रुपये काट लें। इस बात पर उसकी कर्ण के साथ कहासुनी हो गई। कर्ण ने उसको गोली मारने की धमकी दी। रात करीबन साढ़े आठ बजे उसका चाचा बलवान व कर्ण उसके घर आए। उसके पिता राजेंद्र खाना खा रहे थे। उसकी मां चांदो पड़ोस में गई थी। कर्ण ने उसको आवाज लगाकर बाहर बुलाया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों आग लगाकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन




हालत गंभीर, चेहरा पूरी तरह जला- डॉ. कविता
जिला नागरिक अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कविता ने बताया कि युवक का चेहरा पूरी तरह जल गया है। छाती भी काफी जल गई है। उसको संक्रमण का खतरा है। करीबन 55 प्रतिशत तक उसका शरीर जला हुआ है। उसको रिकवरी करने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
इसराना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी फिलहाल फरार है। जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed