फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Courage: The woman caught the snatcher who was snatching the chain, the second robber pushed and took away the partner

चेन छीन रहे लुटेरे को महिला ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Courage: The woman caught the snatcher who was snatching the chain, the second robber pushed and took away the partner
Courage: The woman caught the snatcher who was snatching the chain, the second robber pushed and took away the partner - फोटो : Panipat
देवी मूर्ति कॉलोनी में पोते और ध्यौते को दुकान से सामान दिलाकर घर लौट रही एक महिला के गले से झपटमार ने दोनों हाथों से चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान पास ही बाइक पर अपने साथी का इंतजार कर हर झपटमार उतरकर आया और महिला को धक्का मारकर अपने साथी को छुड़ाकर फरार हो गया। वारदात की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। महिला ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी कृष्ण बसंत ने बताया कि उनकी पालिका बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान हैं। उनकी पत्नी रानी बसंत (56) ने बताया कि उनकी लड़की मायके में आई हुई है। रविवार शाम करीब छह बजे अपने पोतों और ध्यौते को पास की एक दुकान पर सामान दिलाने लेकर गईं थीं। लौटते वक्त पैदल आ रहे एक युवक ने दोनों हाथों से उनके गले सेेे साढ़े तीन तोले सोने की चेन छीनने के लिए झपट्टा मारा, लेकिन चेन नहीं टूटी। जिसके बाद उनके बीच हाथापाई हुई तो वह नीचे गिर गईं। उन्होंने झपटमार का मास्क उतार दिया और उसके बाल पकड़ लिए और शोर मचा दिया, लेकिन तभी झपटमार का दूसरा साथी बाइक से उतरकर आया और उन्हें धक्का दे दिया और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वह घर पहुंचीं और पति समेत सभी परिजनों को वारदात की सूचना दी। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

बेटे की ससुराल से मेहमान आए थे घर, इसलिए पहनी थी चेन
पीड़िता के पति कृष्ण बसंत ने बताया कि रविवार को पुत्रवधु के घर से सावन की कौथली के लिए मेहमान आए हुए थे। इसलिए पत्नी से सोने की चेन पहन ली थी, लेकिन वह उसे उतारना भूल गई और पहने पहने दुकान पर चली गई। कृष्ण ने बताया कि आरोपियों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि देवी मूर्ति कॉलोनी में पिछले कई सालों से चेन स्नैचिंग की वारदात हो चुकी है। तीन साल पहले इसी चौक पर उसकी दो तोले की चेन तोड़कर झपटमार फरार हो गए थे। कॉलोनी की महिलाओं में भय बना हुआ है। महिलाओं का कहना है कि अब वह निसंकोच होकर घर से बाहर नहीं निकल सकती है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed