फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Couple beaten on suspicion of raiding spa center

Panipat News: स्पा सेंटर में दबिश डलवाने के शक में दंपती को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten on suspicion of raiding spa center
पानीपत । स्पा सेंटर में दबिश डलवाने के शक में अंसल मार्केट में एक दंपती को दो युवकों ने पीटा। दंपती यहां खरीदारी के लिए आया था। युवक ने इस संबंध में सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड आठ के कलंदर चौक निवासी गौरव वैद ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी रिया के साथ एक्टिवा पर अंसल मार्केट में अनिल स्वीट्स के पास खरीदारी करने के लिए आया था। यहां पर घरौंडा निवासी संदीप व उसके साथी दीपक ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों ने उसे कहा कि उसने उनके स्पा सेंटर पर दबिश डलवाई है। वह इस बात से इंकार कर रहा था। इन दोनों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। उसने अपनी पत्नी रिया को छुड़ाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed