{"_id":"67c0cec5cd4fd79e5902de9b","slug":"couple-arrested-for-extorting-money-in-rape-case-panipat-news-c-244-1-pnp1003-132896-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुष्कर्म के केस में रुपये ऐंठने का आरोप दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुष्कर्म के केस में रुपये ऐंठने का आरोप दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन ने बेटी के साथ सामुदायिक दुष्कर्म की शिकायत देकर आरोपियों से समझौते के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस पहले ही काबड़ी निवासी व्यक्ति को इस मामले में समझौता करवाने की एवज में 45 लाख रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उससे 40 लाख रुपये बरामद किए हैं। अब पुलिस ने दंपती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि पुराना औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अक्तूबर 2024 को पुलिस में शिकायत देकर बताया था कि उनके गांव के दो युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में केस दर्ज हो गया था।
विज्ञापन
इस मामले में समझौता कराने के लिए काबड़ी गांव निवासी नेमपाल ने युवकों के परिजनों से एक करोड़ की मांग की। बाद में डील 45 लाख रुपये में फाइनल हो गई। उन्होंने नेमपाल को 45 लाख रुपये दे दिए। अब नेमपाल और भी पैसों की मांग कर रहा था।
युवकों के चाचा ने इसकी शिकायत एसपी को दी थी। सीआईए वन ने नेमपाल को गिरफ्तार कर लिया था। उससे 40 लाख रुपये बरामद किए गए थे। आरोपी नेमपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया 4.25 लाख रुपये लड़की के माता-पिता के बैंक खातों में डाल दिए थे। 75 हजार रुपये उसने खर्च कर दिए। अब पुलिस ने उस लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। संवाद