{"_id":"6132838d8ebc3e0b132f32a4","slug":"counseling-center-will-be-set-up-in-cbse-schools-students-will-get-guidance-panipat-news-knl820662106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्कूलों में बनाया जाएगा परामर्श केंद्र, छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई स्कूलों में बनाया जाएगा परामर्श केंद्र, छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई ने स्कूलों में परामर्श केंद्र बनाने की योजना बनाई है। सीबीएसई के पोर्टल के अलावा अब विद्यार्थियों को स्कूलों में भी करियर गाइडेंस मिलेगा। छात्रों को करियर गाइडेंस की जानकारी देने के लिए सीबीएसई स्कूलों में परामर्शदाता भी नियुक्ति करेगा। हर स्कूल में दो शिक्षकों को परामर्शदाता बनाया जाएगा। इनमें से एक शिक्षक 9वीं व 10वीं और दूसरा कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाला होगा। सीबीएसई ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
स्कूलों में परामर्श केंद्र शुरू हो जाने के बाद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न कोर्सों आदि की जानकारी दी जाएगी। जिससे 12वीं के बाद कोर्स के चयन में विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और वह अच्छे करियर का चयन कर सके।
सीबीएसई शुरू से ही विद्यार्थियों के भविष्य, उनकी शिक्षा तथा करियर को लेकर सदैव गंभीर रही हैं। सीबीएसई स्कूलों में अब परामर्श केंद्र बनाया जाएगा। जिसमें दो शिक्षकों को परामर्शदाता बनाया जाएगा, जो विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस की जानकारी देगा।
विज्ञापन
-विनीता तोमर, जिला को-ऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।