फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Councilor Lokesh, Sanjeev resigned, Anjali gave the lock

पार्षद लोकेश, संजीव ने दिया इस्तीफा, अंजलि ने थमाया ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Councilor Lokesh, Sanjeev resigned, Anjali gave the lock
पानीपत। वार्ड में जिन लड़को को लाइट ठीक करने या लगाने के लिए बुलाया गया है, कुछ पार्षदों का कहना की - फोटो : Panipat
पानीपत। करीब पांच महीने की देरी से हुई नगर निगम सदन की बैठक से खफा पार्षदों ने तीनों मेयर और निगम अधिकारियों पर सवालों की बौछार कर दी। करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक में जनप्रतिनिधियों ने 16 बार हंगामा किया। लोगों की बढ़ती परेशानी, भ्रष्टाचार और दलाली का आरोप गाते हुए पार्षद लोकेश नांगरू और संजीव दहिया ने इस्तीफा तक दे दिया।
विज्ञापन

पार्षद अंजलि शर्मा ने मेयर को ताला थमा दिया और कहा कि अब निगम चलने वाला नहीं है, इसलिए ताला लगा दो । लोगों की परेशानी पर पार्षद विजय जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे ज्यादा भ्रष्टाचार उन्होंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा। ऐसे हालातों में जनता भाजपा को वोट नहीं देगी।
विज्ञापन

पार्षद बलराम मकौल ने कह दिया कि निगम अधिकारियों ने ऐसे हालात कर दिए हैं कि अब जल्द ही शहर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। पार्षद रविंद्र भाटिया विज्ञापन के टेंडर पर कार्रवाई न होने पर तीनों मेयरों पर सवाल उठाया। पार्षद अनिल बजाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों मेयर मूर्तियां हैं। इनकी वजह से शहर के ये हालात हैं। भड़के पार्षदों को देख शहरी विधायक ने भी निगम कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए स्ट्रीट लाइटों का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि एजेंसी से इसकी जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों की बयानबाजी
एनडीसी तीन लाख की रिश्वत, ऐसे में मेरी राम राम : लोकेश
वार्ड नंबर-20 के पार्षद लोकेश नांगरू ने सबूत पेश करते हुए कहा कि मॉडल टाउन में सब डिवीजन वन की एनडीसी में पते की जगह नल ( कुछ नहीं) लिखा आता है। इसे ठीक करवाने के लिए तीन लाख रुपये रिश्वत देकर ली गई हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा मेयर को सौंपा और कहा कि ऐसी राजनीति से मेरी राम राम।
लोग परेशान तो हमारा क्या फायदा, व्हॉट्सएप किया इस्तीफा : दहिया
वार्ड नंबर-21 के पार्षद संजीव दहिया ने कई बार सदन में बोलने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें हर बार बैठा दिया गया। उन्होंने अपना इस्तीफा मेयर एवं आयुक्त को सौंपा, लेकिन स्वीकार नहीं हुआ। सदन की बैठक से वॉकआउट करते इस्तीफा मेयर और आयुक्त को व्हाट्सप कर दिया। उन्होंने कहा कि जब लोग परेशान हैं तो उनका क्या फायदा।
अबकी बार लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे : जैन
प्रॉपर्टी आईडी, सफाई, एनडीसी, आदि मुद्दों पर वार्ड नंबर-26 के पार्षद विजय जैन का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि लोगों की आंखों में आंसू देखे हैं। इन हालातों के चलते लोग अबकी भाजपा को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार अब चल रहा है, इतना पहले कभी नहीं देखा।
निगम से कुछ नहीं हो सकता, इससे अच्छा लगा लो ताला : अंजलि
पार्षद अंजलि शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड के लोग परेशान हैं, लाइट ठीक नहीं हो रही हैं। अधिकारी कहते हैं कि पुरानी लाइटों की जांच की वजह से काम नहीं हो रहे हैं। इस पर मिले जवाब से वह असंतुष्ट दिखीं। उन्होंने कहा कि मेयर और अधिकारी बैठक नहीं करते और वह परेशान होती है, इससे अच्छा तो निगम को ताला लगा दिया जाए।
ऐसे चलता रहा तो जल्द शहर में आएगी आप की सरकार : मकौल
जब सभी पार्षद तीनों मेयर और निगम अधिकरियों पर जमकर बरस रहे थे तो बीच में वार्ड नंबर-18 के पार्षद बलराम मकौल खड़े हुए। उन्होंने निगम अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो शहर में जल्द ही आम आदमी पार्टी की सरकार आ जाएगी।
अरबपतियों की बनी आईडी, लोग रुपये देकर बनवा रहे
पार्षद शिव कुमार शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में अरबपतियों की प्रॉपर्टी आईडी बनाई जा रही है लेकिन आम लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। कटारिया लैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि निगम ने नोटिस भी भेजे, सरेआम अवैध कॉलोनी भी काटी गईं। पार्षद अनिल बजाज, सुमन छाबड़ा और अनिता परूथी ने कहा कि पार्षदों के घरों तक की प्रॉपर्टी आईडी गलत हैं। वह भी धक्के खा रहे हैं। रुपये दो तो प्रॉपर्टी आईडी बन जाएगी।
प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी में भ्रष्टाचार पर भड़के
प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी में भ्रष्टाचार पर भड़के पार्षद अनिल बजाज ने कहा कि सारी गलती तीनों मेयर की है। ये तीनों मूर्तियां हैं। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार चरम
पर है, बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता। विज्ञापन के टेंडर पर सवाल दागते हुए रविंद्र भाटिया गुस्साए। उनसे जब मेयर ने कहा कि आपको जानकारी लेकर कार्रवाई करनी चाहिए थी तो उन्होंने भड़कते हुए जवाब दिया कि तो आप किसलिए बैठे हैं।
इन मुद्दों पर हाउस में बनी सहमति :
1. जीटी रोड पर सुविधा माल के सामने फ्लाइओवर के नीचे खोले कट को डेरा बाबा जोध सचियार का नाम देने और इसकी रखरखाव का मुद्दा रखा गया। इस पर सहमति बनी कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी से परमिशन लेनी पड़ेगी, फिर भी प्रस्ताव पास किया गया।
2. वार्ड 9 में किले पर पुलिस चौकी वाली जगह जन सेवा दल संस्था को दिव्यांग लोगों के लिए आशियाना बनाने के लिए लीज पर देने के प्रस्ताव पर कमेटी और एक्ट अनुसार कार्रवाई की सहमति बनी।
3. वार्ड 11 में ब्रह्माकुमारी संस्था को ब्रह्माकुमारी सेंटर बनाने के लिए जगह लीज पर देने बारे सहमति बनी कि इस मामले पर अगली बैठक में चर्चा होगी।
4. हाफिजाबादी रामनाटक क्लब को किले वाली जगह 50 वर्ष के लिए लीज पर देने और सन 1996 से अब तक बकाया किराया भी जमा करवाने के मामले में पार्षदों की एडहॉक कमेटी पर छोड़ा।
5. नगर निगम से डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने के मामले में अतिक्रमण व सफाई की कमेटी बनाई गई। अधिकारियों ने बताया कि 381 डेयरियां है, वे रिपोर्ट कमेटी को सौंप देंगे। अगली बैठक तक इस पर काम शुरू होगा।
6. क्षेत्र में नालों की सफाई के लिए बारिश से पहले व बारिश के बाद टेंडर लगाकर सफाई करवाई जाने पर बताया गया कि नए टेंडर में सभी चीजों को शामिल किया जाएगा।
7. मेन सनौली रोड पर गंगापुरी रोड के सामने छत्रपति शिवाजी चौक का नाम दिया जाने के मुद्दे को भी सदन सहमति से पास किया गया।
8. वार्ड 15 में रेलवे पार्क घोटाले को लेकर कई बार वार्ड पार्षद की ओर से की गई शिकायत पर सहमति बनी की इसकी जांच करवाई जाएगी।
9. निगम क्षेत्र में पब्लिक हेल्थ व निगम के सभी ट्यूबवेल की सभी कमियों को दूर कर उन्हें दुरुस्त करके चलाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। अब निगम जन स्वास्थय विभाग को सभी वार्डों में ट्यूबवेलों की सूची तैयार कर सौंपेंगा।
10. वार्ड 21, 22, 24, व 25 की रिफाइनरी की तेल पाइन लाइन वाली जमीन पर भरे पानी की जगह सुंदरीकरण करवाने जाने के प्रस्ताव पर भी सदन ने सहमति दी।
11. सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए जल्द से जल्द सफाई टेंडर लगाए जाने पर ये मामला पहले पार्षदों की कमेटी को सौंपने पर सहमति बनी।
12. सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तें जल्दी क्यों नहीं दी जा रही। इस प्रक्रिया को सरल बनापे के प्रस्ताव पर अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करने की सहमति बनी।
13. निगम में 10 जेई आउटसोर्स के हैं इनमें पांच नियमित हैं। बावजूद निगम कार्य ठीक तरह से नहीं हो रहा है। इस पर सहमति बनी कि इस मुद्दे पर भी काम किया जाएगा।
14. निगम क्षेत्र में पब्लिक हेल्थ व निगम के जितने भी ट्यूबवेल लगे हैं उन पर लगे ऑपरेटर को वेतन देने के मुद्दे पर सहमति बनी और प्रस्ताव पास किया गया।
महिला पार्षदों ने पूछा कहां गए 21 करोड़, नहीं मिला जवाब
वार्ड नंबर-11 की पार्षद कोमल सैनी ने कहा कि नगर निगम ने बजट से 21 करोड़ रुपये की ग्रांट के खर्च का हिसाब दिया जाए। हर बार बैठक में उनके वार्ड की स्कीम नंबर-63 का मुद्दा उठाता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। इस जमीन पर जेबीएम कूड़ा डाल रही है। सफाई पर बनी कमेटी की एक साल से बैठक तक नहीं हुई।
दस मिनट में 43 लाइटें पहुंची घर, बैठक में लाई पार्षद सहगल-
वार्ड नंबर-8 की पार्षद चंचल सहगल बैठक में स्ट्रीट लाइट लेकर पहुंची। उन्होंने कहा कि वार्ड से लाइटें गायब मिलीं। अधिकारियों से पूछने पर दस मिनट में 43 लाइटें उनके घर भिजवा दीं। जिस पर शहरी विधायक ने जांच का आश्वासन दिया।
दो वर्ष में डायरेक्टर को क्यों नहीं भेजा पत्र- अंजलि शर्मा
पार्षद अंजलि शर्मा ने कहा कि टावर लाइटें पार्क में खराब पड़ी हैं। इसी विजिलेंस जांच का अतापता नहीं है। जिस पर सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने कहा कि तीन वर्ष की लाइटों की जांच हुई थी। सभी टॉवर लाइटें नहीं थी। इस बारे में अर्बन लोकल बॉडी के डॉयरेक्टर को पत्र लिख क्यों नहीं पूछा गया।

मिलीभगत से हो रहे हैं कब्जे, लोग उड़ाते हैं मजाक- छाबड़ा
पार्षद सुमन छाबड़ा ने कहा कि क्या निगम अधिकारियों की वजह से कब्जे हो रहे हैं। नालों पर ही घर बने हैं। अधिकारियों को सब मालूम है लेकिन कार्रवाई नहीं होती। लोग निगम अधिकारियों का मजाक उड़ाते हैं। इस पर आयुक्त ने कहा कि मामले में कानूनी अड़चन है, जल्द ही रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed