{"_id":"645417b41afb11b1480a1a66","slug":"corporations-campaign-in-tortoise-move-fast-growing-cattle-in-the-city-panipat-news-c-18-1-111497-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कछुआ चाल में निगम का अभियान, तेजी से बढ़ रहा शहर में गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कछुआ चाल में निगम का अभियान, तेजी से बढ़ रहा शहर में गोवंश
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन की लंबी चौड़ी बैठकों और निगम के दावों के बीच गोवंश का उठान कछुआ चाल में चल रहा है, जबकि शहर में गोवंश की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। निगम की चाल का यहीं से पता चलता है कि 12 दिन से निगम करीब 70 गोवंंश गोशालाओं में भेज पाया है। जबकि शहर में करीब चार हजार गोवंश सड़कों पर है। जीटी रोड, अनाज मंडी और असंध रोड पर हनुमान मंदिर के पास गोवंश झुडों में खड़ा रहता है। गोवंश से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और आगे भी हादसे होने का खतरा बना हुआ है। अधिकारी इस बात को मानते भी हैं, लेकिन अभियान तेज चलाने को तैयार नहीं हैं।
अमर उजाला ने वीरवार को जीटी रोड सहित शहर की प्रमुख सड़कों की ग्राउंड रिपोर्ट की। यहां जगह-जगह गोवंश का झुंड मिला। जीटी रोड पर शहर के हिस्से में भी कई जगह गोवंश बैठा मिला। कॉलोनियों में भी गोवंंश झुंड में खड़ा है। खास तौर पर अनाज मंडी गेट और गोहाना रोड पर दिन के समय गोवंश बैठे रहते हैं। ये दोनों चौक काफी व्यस्त हैं। जीटी रोड पर हर समय सैकड़ों पशु घूमते रहते हैं।
शहर में फिलहाल गोवंश की संख्या चार हजार है। निगम दो दिन में एक गाड़ी गोशाला में भेजता है, लेकिन अब से हर रोज एक गाड़ी गोशाला में भेजी जाएगी। इसके लिए निगम गोशाला पकड़ने वाली एजेंसी को प्रति गोवंश 640 रुपये का भुगतान कर रही है।
विज्ञापन
शहरवासी गोवंश फ्री सड़क के लिए निगम अधिकारियों की तरफ देख रहा है। विर्क कॉलोनी निवासी मुकेश और अंजू ने बताया कि गली में पूरा दिन गोवंश रहता है। गेट खुले मिलते ही घरों में घुस जाते हैं। सेक्टर-11 निवासी अशोक गुप्ता व अजमेर ने बताया कि गोवंश सड़कों पर घूमता रहता है। बाहर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर देता है। निगम को गोवंश हटाना चाहिए।
गोवंश उठाने वाली एजेंसी के संचालक सुभाष आर्य ने बताया कि रात के समय गोवंश जीटी रोड से उठाने लगते हैं तो वे कॉलोनियों में चले जाते हैं। दिन के समय ट्रैफिक की वजह से इनको नहीं उठाया जा सकता। रात के समय पशु आसपास की कॉलोनियों में निकल जाते हैं। पिछले दो दिन से वे रोज जीटी रोड का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पशु नहीं मिल रहे।
गोवंश को गोशाला भेजने का काम लगातार चल रहा है। शहर के सारे गोंवश को जल्द ही गोशाला में भेजा जाएगा।
- जितेंद्र नरवाल, सीएसआई, नगर निगम।