फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will build labor hostel in old industrial area

Panipat News: पुराना औद्योगिक क्षेत्र में निगम बनाएगा लेबर हॉस्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corporation will build labor hostel in old industrial area
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में काम करने वाले जरूरतमंद और मजदूर वर्ग के लोगों के रहने के लिए नगर निगम ने लेबर हॉस्टल बनाने का प्लान बनाया है। इस काम पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। यहां करीब दो से तीन एकड़ की जमीन में लेबर हॉस्टल बनेगा।
विज्ञापन

इसमें दो से तीन मंजिला इमारत में फ्लैट के तौर पर हाॅस्टल का निर्माण कराया जाएगा। इनमें मजदूर तपके के लोग किराए पर रह सकेंगे। खास बात ये है कि निगम इनसे किराया भी वाजिब वसूलेगा। फिलहाल तक नगर निगम को अभी तक ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में लेबर हॉस्टल बनाने की जगह नहीं मिली है। हालांकि ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग विभाग की काफी जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन को लेकर नगर निगम ने उद्योग विभाग को पत्राचार भी किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने प्लान किया है कि जब तक जगह अलॉट और चिह्नित होगी तब तक निगम इस प्रोजेक्ट की डीपीआर भी तैयार करवा देगा। इसके लिए निगम ने सरकार की ओर से निर्धारित एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। दूसरी ओर नगर निगम ने मॉडल टाउन के रिंग रोड का आधुनिक तरीके से जीर्णोद्धार करने का भी प्लान किया है। इस रोड की खास बात ये रहेगी कि इसमें रोड के साथ पार्किंग भी बनाई जाएगी। शहरी विधायक प्रमोद विज ने दोनों प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा रिंग रोड
निगम अधिकारियों ने कहा कि मॉडल टाउन के रिंग रोड की चौड़ाई काफी ज्यादा है। इसके दोनों ओर खाली जगह भी है। पहले रोड के बीच में डिवाइडर बनाने का फैसला हुआ था, लेकिन डिवाइडर की वजह से रोड के दोनों ओर की दुकानें प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि यहां पर जगह कम बचेगी और दुकानों के पास लोग अपनी गाड़ियां भी पार्क करते हैं। अब रोड के दोनों ओर गाडियों को सही ढंग से खड़ा करने के लिए पार्किंग के स्लॉट बनाए जाएंगे। दोनों ओर फुटपाथ होंगे। रोड भी चौड़ा होगा। यहां फैंसी लाइटें भी लगाई जाएंगी। रोड की सुंदरता बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक काम पूरे होंगे। इस प्रोजेक्ट को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए निगम ने डीपीआर तैयार करवाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस प्रोजेक्ट पर भी 20 करोड़ से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है।

डीपीआर तैयार करेगा असल खाका:
दोनाें प्रोजेक्ट की डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट में पूरा खाका तैयार हो जाएगा। इसमें प्रोजेक्ट के डिजाइन से लेकर लागत, क्षमता आदि का भी ब्योरा शामिल रहेगा। जिसके बाद उपयुक्त प्रोजेक्ट को फाइनल करके निर्माण शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed