फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will build community centre, langar hall

Panipat News: निगम बनवाएगा सामुदायिक केंद्र, लंगर हॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Corporation will build community centre, langar hall
पानीपत। नगर निगम ने शहरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीन वार्डों में फिर से करीब 60 लाख रुपये के तीन विकास कार्याें की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें निगम वार्ड आठ के सनौली रोड स्थित तिकाना लाऊ सामुदायिक केंद्र में 8.41 लाख खर्च कर यहां एक लंगर हॉल बनवाएगा।
विज्ञापन

इस सामुदायिक केंद्र में लंगर हॉल की काफी समय से आवश्यकता थी। वहीं, वार्ड 19 की गांधी कॉलोनी में 41.31 लाख से वाल्मीकि धर्मशाला बनाई जाएगी। कॉलोनी में जनसंख्या ज्यादा होने और सामुदायिक केंद्र न होने की वजह से लोगों को विशेष तौर पर शादी जैसे समारोह के लिए महंगे बैंक्वेट हॉल बुक करने पड़ते थे। वहीं, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम करने के लिए भी जगह नहीं थी। उक्त निर्माण से कॉलोनी के हजारों लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा निगम ने वार्ड दस में 9.80 लाख रुपये की लागत से रिपेयरिंग के काम करवाने का भी फैसला किया है। ये काम गोकुलधाम से एल मार्केट तक, यहां से टी प्वाइंट होते हुए सेक्टर 11 के एंट्री प्वाइंट पर किया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही निगम आयुक्त ने यहां का दौरा भी किया था। जिसमें पार्षद ने आयुक्त, संयुक्त आयुक्त समेत पूरी इंजीनियरिंग टीम को वार्ड की समस्याओं से रूबरू कराया था। जिसके बाद निगम आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से यहां काम करवाने के निर्देश जारी किए थे। निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने कहा कि जनहित को देखते हुए इन कामों के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इनको जल्द पूरा भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed