{"_id":"614a2c448ebc3ef2c5096aee","slug":"corporation-s-claims-washed-away-in-40-minutes-of-rain-panipat-news-knl839866181","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मिनट की बारिश में बह गए निगम के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मिनट की बारिश में बह गए निगम के दावे
विज्ञापन
पानीपत। यह तस्वीर किसी स्विमिंग पूल की नही हैं बल्कि पानीपत के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन की है, शिव?
- फोटो : Panipat
जाते हुए मानसून ने एक बार फिर से निगम की करोड़ों रुपये की सफाई व्यवस्था की पोल खोलने का काम किया है। मंगलवार दोपहर को करीब 40 मिनट की बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। निगम के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने के लिए लोग नाव लेकर सड़कों पर उतरे। नगर निगम को नींद से जगाने के लिए कभी मेन बाजारों, तो कभी संजय चौक पर भरे बरसाती पानी में नाव चलाई गई। बरसाती पानी में नाव चलाते हुए निगम का भरसक उपहास उड़ाया। शहर का जीटी रोड तक बरसाती पानी से डूब गया। अनाज मंडी गेट से लेकर गोहाना रोड, संजय चौक से लेकर एसडी कॉलेज तक रोड के दोनों तरफ दो दो फीट पानी भर गया। जिससे सैकड़ों वाहन पानी में फंस गए। जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से दोनों तरफ जाम लग गया।
इसके अलावा शहर की बाहरी कॉलोनियों का भी हाल बेहाल रहा। निगम की लचर सफाई व्यवस्था और निकासी पर शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। बाहरी क्षेत्र की 30 से भी ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। इसके बावजूद इसका निगम पर कोई असर नहीं पड़ा। कागजों में ही बनाए गए निकासी और सफाई की योजना बरसाती पानी ने धोकर रख दी।
शहर के बाजारों में भी भरा पानी
जीटी रोड से सटे शहर के सभी मुख्य बाजारों में भी बरसाती पानी पूरी तरह से भर गया। पालिका बाजार, इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, कंबल बाजार में दो दो फीट तक पानी भरा रहा। लोगों को बरसाती पानी के बीच से ही गुजरने का मजबूर होना पड़ा। दुकानदार भी बरसाती पानी को दुकान में घुसने देने से बचाने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन
अनाज मंडी में बारिश ने धोया पीला सोना
अनाज मंडी में जीरी की आवक आना शुरू हो चुकी है। मूसलाधार बारिश ने किसानों के पीले सोनी को बुरी तरह से धोने का काम किया है। जीरी की फसल बरसाती पानी में बहती नजर आई। किसानों ने मुश्किल से तिरपाल के सहारे फसल को बहने से रोकने का काम किया। खास बात यह है कि करोड़ों की लागत से बनी अनाज मंडी में आज तक भी बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था है।
यहां हुआ सबसे ज्यादा जलभराव
मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जीटी रोड, गोहाना रोड, असंध रोड, संजय चौक, सनौली रोड, जाटल रोड, बरसत रोड, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, असंध रोड अंडरपास, गोहाना रोड अंडरपास, कृष्णपुरा, शिवनगर, आजाद नगर, बबैल रोड, कुटानी रोड, बाईपास, सेक्टर 25 व सेक्टर 29 के दोनों पार्ट, आदर्श नगर, वीवर्स कॉलोनी, कच्चा कैंप, तहसील कैंप समेत शहर की तकरीबन सभी बाहरी कॉलोनियों में जलभराव हुआ।
निगम के 70 प्रतिशत निकासी के दावे हुए फेल
नगर निगम के अधीन 157 किलोमीटर लंबे नाले व नालियों की सफाई का काम आता है। इसके लिए निगम ने करीब 50 लाख रुपये महीने की लागत से 150 कर्मचारियों को नाला गैंग के तौर पर भर्ती किया है। इनके अलावा भी निगम अपने कर्मचारियों से सफाई व निकासी का काम भी करवा चुका है। जिस पर निगम ने करीब 70 प्रतिशत काम होने का दावा तक किया था, लेकिन निगम के ये दावे अब फेल नजर आए।
गंभीर हालात, बनाएंगे मास्टर प्लान : भट्ट
नगर निगम की निकासी और सफाई को लेकर पहले से शिकायतें मिलती आ रही हैं। यह शहर की एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसके लिए निगम अधिकारियों से मिलकर एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। ताकि शहरवासियों को इन समस्याओं से निजात मिल सके।
-दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। संजय चौक पर जाटल रोड की तरफ सड़क पर भरा पानी, सिवरज को खोलते हुए कर्मी।- फोटो : Panipat

पानीपत। जीटी रोड पर होटल हाइव के सामने भरा पानी व लगा हुआ कई किलोमिटर लंबा जाम।- फोटो : Panipat